देश

WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर केंद्र सरकार सख्त, मेटा से 3 दिन में मांगा जवाब

WhatsApp Username Feature: केंद्र सरकार ने भारत में व्हाट्सएप के नए प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया है. सरकार ने मेटा से तीन दिनों के भीतर इस फीचर पर पूरी जानकारी और स्पष्टीकरण देने को कहा है.

सरकार ने साफ कहा है कि जब तक इस फीचर को लेकर सरकार और कंपनी के बीच बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इसे भारत में लागू नहीं किया जाए.

सूत्रों के मुताबिक, सरकार को डर है कि अगर यह फीचर बिना मजबूत सुरक्षा इंतजामों के शुरू किया गया, तो इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. लोग फर्जी नाम से अकाउंट बना सकते हैं, किसी और की पहचान का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऑनलाइन ठगी कर सकते हैं या गलत जानकारी फैला सकते हैं.

बिना मोबाइल नंबर व्हाट्सएप चला सकते हैं यूजर्स

दरअसल, व्हाट्सएप का यह नया फीचर यूजर्स को बिना मोबाइल नंबर शेयर किए दूसरों से जुड़ने की सुविधा देगा. यानी यूजर अपने लिए एक अलग और यूनिक यूजरनेम बना सकेगा. इसके बाद कोई व्यक्ति फोन नंबर के बजाय उसी यूजरनेम के जरिए उससे संपर्क कर सकेगा.

मेटा का कहना है कि इस फीचर का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाना है. कंपनी के मुताबिक, इससे लोगों को अपना मोबाइल नंबर हर किसी के साथ साझा नहीं करना पड़ेगा. किसी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए उसका सही यूजरनेम जानना जरूरी होगा.

साइबर विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की दी सलाह

हालांकि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ इस फीचर को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि अगर व्हाट्सएप ने मजबूत एंटी-अब्यूज सिस्टम नहीं बनाया, तो फर्जी प्रोफाइल और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ सकते हैं.

भारत में व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में सरकार चाहती है कि किसी भी नए फीचर को लागू करने से पहले उसके सुरक्षा पहलुओं की पूरी जांच हो. सरकार की चिंता यह भी है कि किसी मशहूर व्यक्ति, कंपनी या संस्था से मिलता-जुलता यूजरनेम बनाकर लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सकता है.

गौरतलब है कि टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप पहले से यूजरनेम के जरिए बातचीत की सुविधा देते हैं. इन प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपना मोबाइल नंबर छिपाकर भी दूसरों से संपर्क कर सकते हैं.

भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को लेकर सख्त हैं नियम

लेकिन भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को लेकर नियम सख्त हैं. व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे ऐप्स का सत्यापित मोबाइल नंबर से जुड़ा होना जरूरी माना जाता है. टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी रूल्स, 2024 के तहत सरकार डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए सिम-बाइंडिंग जैसे प्रावधानों पर जोर देती है.

ये भी पढ़ें- टूटती सड़कें…पिघलते रेल ट्रैक; गर्मी ने यूरोप में मचाया हाहाकार, क्यों फेल हो रहा है वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर?

उद्यमी अंकुर वारिकू ने भी इस फीचर को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि भारत जैसे देश में अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं हुई, तो फर्जी यूजरनेम के जरिए बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो सकती है.

कुल मिलाकर, व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर प्राइवेसी के लिहाज से उपयोगी माना जा सकता है, लेकिन सरकार चाहती है कि इसे लागू करने से पहले सुरक्षा और जवाबदेही से जुड़े सवालों का सही जवाब मिले.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

4 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

5 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

20 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

21 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

27 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

36 minutes ago