देश

जब झारखंड के CM ने रावण का पुतला दहन करने से कर दिया था इनकार, बताई थी ये वजह

विजयादशमी पर आज देश के कई हिस्सों में जगह-जगह पर रावण और कुंभकर्ण को बुराई का प्रतीक बता कर पुतलों का दहन किया जा रहा है, लेकिन झारखंड में कई जनजातियां रावण और महिषासुर को पूज्य मानती हैं. इसी मान्यता की वजह से वर्ष 2008 में झारखंड के सीएम रहे शिबू सोरेन ने रावण का पुतला दहन करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि रावण महाज्ञानी पुरुष तो थे ही, वह उनके कुलगुरु रहे हैं. इसलिए वह उनका पुतला नहीं जला सकते.

इसी मान्यता की वजह से झारखंड की असुर जनजाति के लिए दशहरा शोक का वक्त है. महिषासुर इस जनजाति के आराध्य पितृपुरुष हैं. इस समाज में मान्यता है कि महिषासुर ही धरती के राजा थे, जिनका संहार छलपूर्वक कर दिया गया. यह जनजाति महिषासुर को ‘हुड़ुर दुर्गा’ के रूप में पूजती है. नवरात्र से लेकर दशहरा की समाप्ति तक यह जनजाति शोक मनाती है. इस दौरान किसी तरह का शुभ समझा जाने वाला काम नहीं होता. हाल तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक इस जनजाति के लोग घर से बाहर तक निकलने में परहेज करते थे.

महिषासुर की पूजा

झारखंड के गुमला, लोहरदगा, पलामू और लातेहार जिले के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, मिदनापुर और कुछ अन्य जिलों में इनकी खासी आबादी है. पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के केंदाशोल समेत आसपास के कई गांवों में रहने वाले इस जनजाति के लोग सप्तमी की शाम से दशमी तक महिषासुर की मूर्ति ‘हुदुड़ दुर्गा’ के नाम पर प्रतिष्ठापित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं.

दूसरी तरफ झारखंड के असुर जनजाति के लोग महिषासुर की मूर्ति बनाकर तो पूजा नहीं करते, लेकिन दीपावली की रात मिट्टी का छोटा पिंड बनाकर महिषासुर सहित अपने सभी पूर्वजों को याद करते हैं. असुर समाज में यह मान्यता है कि महिषासुर महिलाओं पर हथियार नहीं उठाते थे, इसलिए देवी दुर्गा को आगे कर उनकी छल से हत्या कर दी गई. यह जनजाति गुमला जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के टांगीनाथ धाम को महिषासुर का शक्ति स्थल मानती है. प्रत्येक 12 वर्ष में एक बार महिषासुर की सवारी भैंसा (काड़ा) की पूजा करने की परंपरा आज भी जीवित है. गुमला जिले के बिशुनपुर, डुमरी, घाघरा, चैनपुर, लातेहार जिला के महुआडाड़ प्रखंड के इलाके में भैंसा की पूजा की जाती है.

अनार्य समुदाय की मान्यता

झारखंड की जनजातीय परंपराओं के जानकार पत्रकार-लेखक प्रबल महतो के अनुसार, आदिवासी मूलतः अनार्य समुदाय के हैं, जो महिषासुर को चक्रवर्ती सम्राट मानती है. दशहरे के समय संथाल-हो आदिवासियों में इस समय “दासांय” की परंपरा है. युवक स्त्री रूप धारण कर दस दिन तक नाचते-गाते गांव-गांव घूमते हैं. दासांय के गीतों से समझ सकते हैं ये खुशी का नहीं बल्कि दुख का अभियान है. ज्यादातर गीत ‘हाय रे हाय’ से शुरू होते हैं. ऐसी मान्यता है कि आईनोम और काजोल महिषासुर की बहनें थीं. युद्ध के दौरान महिषासुर को कमजोर करने के लिए दुश्मनों ने उनका अपहरण कर लिया था. दासांय के गीतों में उन्हीं आईनोम काजोल को ढूंढने की अभिव्यक्ति है.


ये भी पढ़ें- दशहरे के दिन यहां के लोग मनाते हैं दशानन का Happy Birthday! साल में एक बार खुलता है मंदिर


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

5 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

24 minutes ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

29 minutes ago

योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना का कमाल: बेटियों के ब्याह के लिए आए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी में योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है.…

32 minutes ago

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और संबल, योगी सरकार ने दी 28 नए डे केयर सेंटरों को मंजूरी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…

52 minutes ago