देश

जब लापरवाह होने के लिए पीएम ने बीजद के सांसद को डांटा था, भर्तृहरि महताब ने खुद सुनाया किस्सा

Bhartruhari Mahtab: विपक्ष के नेताओं सहित कई लोग नरेंद्र मोदी को अक्सर एक अभिभावक जैसा व्यक्ति मानते हैं. बीजू जनता दल के पूर्व नेता और सांसद, भर्तृहरि महताब ने स्वास्थ्य संकट के दौरान उनके लिए पीएम मोदी की चिंता का मार्मिक विवरण साझा किया है. महताब कहते हैं कि परिवार के एक बुजुर्ग की तरह उन्होंने हमें लापरवाह होने के लिए डांटा भी था. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि क्यों विपक्ष के सदस्य भी पीएम मोदी का बहुत सम्मान करते हैं.

जब बीजद नेता को पीएम ने किया था कॉल

उन्होंने एक वाकया का जिक्र करते हुए कहा कि दो साल पहले स्ट्रोक आया था. सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उस दौरान 3 दिनों तक इलाज में कुछ देरी हुई तो इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी का कॉल आ गया. पीएम मोदी ने बीजद नेता महताब के बेटे को कॉल किया था. इस दौरान उन्होंने बीजद नेता के बेटे से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार किया.

इस घटना को बताते हुए बीजद नेता ने कहा कि उनके परिवार के साथ प्रधानमंत्री का खास लगाव है और उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे. उन्होंने आगे बताया कि जिस प्रकार उनका (प्रधानमंत्री मोदी) का लोगों से जुड़ाव है. उससे यह लगता है कि हम उनके अपने हैं. बीजद नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री का जो लोगों के जुड़ाव है वह औरों से अलग है. प्रधनमंत्री का लोगों से जुड़ना सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

9 seconds ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

27 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

1 hour ago