पीएम मोदी और मार्क जुकरबर्ग (फेसबुक)
PM Modi Mother Heeraben: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज सुबह शुक्रवार को देहांत हो गया. उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी उनके 100वें बर्थ डे पर उनसे मिलने पहुंचे थे. हीराबेन को प्यार से सब हीराबा बुलाते थे. प्रधानमंत्री मोदी के अपनी मां हीराबेन के साथ बिताए गए लम्हों को याद किया जा रहा है. एक समय जब नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद अमेरिका गए थे. तो वो अपनी मां को याद करते हुए स्टेज पर ही भावुक हो गए थे. उस समय पीएम मोदी अपनी मां को लेकर एक किस्सा बता रहे थे.
मामला 2015 का है जब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे. इस दौरान वो फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से मुखातिब हुए थे. तब मार्क जुकरबर्ग ने पीएम मोदी से कुछ सवाल किए थे. जिसमें से एक सवाल उनकी मां को लेकर भी था. इस दौरान पीएम मोदी अपनी मां से जुड़े हुए सवाल का जवाब देते हुए काफी भावुक हो गए थे.
उस सार्वजनिक मंच पर पीएम मोदी ने बताया था,”हम जब छोटे थे, मेरे पिताजी का निधन हो गया. तब हमारा गुजारा करने के लिए मां पड़ोस के घरों में बर्तन साफ करने, पानी भरने, मजदूरी करने जाती थी. आप कल्पना कर सकते हैं कि एक मां ने अपने बच्चों को बड़ा करने के लिए कितना कष्ट उठाया होगा.” पीएम मोदी ये सब बताते हुए काफी भावुक हो गई थे और वो स्टेज पर रोने लग गए थे. उनकी आंखों में से आंसू आने लगे थे. तब जुकरबर्ग उन्हें दिलासा देते नजर आए.
ये भी पढ़ें- Heeraben: PM मोदी की मां हीरा बा के निधन पर दिग्गज नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
मोदी जब ये सब बता रहे थे तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ उनको ध्यान से सुन रही थी. जब पीएम मोदी अपने आंसू पोंछने लगे तो जुकरबर्ग भी कुछ देर के लिए काफी सन्न रह गए थे. जिसके बाद पीएम मोदी कई बार सार्वजानिक मंच पर अपनी मां का जिक्र करते नजर आए. इसी साल 2022 में बीते 18 जून को अपनी मां के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने एक लंबा ब्लॉग लिखा.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…