खेल

Pele Death: महान फुटबॉलर पेले का निधन, दुनिया भर में शोक की लहर, मेसी-नेमार और रोनाल्डो ने दी श्रद्धांजलि

Pele Death: ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल दिग्गज पेले, रिकॉर्ड 3 विश्व कप के विजेता और ‘फुटबॉल खेल’ के लीजेंड का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. पेले को अब तक के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, पेले एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने तीन मौकों पर विश्व कप जीता है.

1958, 1962 और 1970 के टूर्नामेंट में ब्राजील को सफलता दिलाने में पेले का अहम भूमिका थी. इस दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर गोल्डन बॉल भी जीता.

मेसी-नेमार और रोनाल्डो ने पेले को दी श्रद्धांजलि

पेले दुनिया के सबसे महान और सबसे पसंदीदा फुटबॉलर में से एख थे. केवल ब्राजील नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैंस की कमी नहीं थी. यही वजह है की दुनिया भर में शोक की लहर है. मौजूदा समय के तीन दिग्गज फुटबॉलर भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं. अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार ने पेले को श्रद्धांजलि दी है.

 

 

कई अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित

फुटबॉल की विश्व शासी निकाय फीफा द्वारा ‘महानतम’ का लेबल, 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा ‘एथलीट ऑफ द सेंचुरी’ का नाम दिया गया और टाइम मैगजीन की 20वीं सदी के 100 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की सूची में शामिल पेले को 2000 में विश्व खिलाड़ी का वोट दिया गया था. वह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स द्वारा सेंचुरी और फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी अवार्ड के दो संयुक्त विजेताओं में से एक थे. दुनिया भर में खेल के लाखों प्रशंसकों के लिए पेले पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने फुटबॉल जोगो बोनिटो को ‘सुंदर खेल’ बनाया.

तीन बार विश्व कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी

वह विश्व फुटबॉल के वास्तव में नंबर 10 खिलाड़ी थे, एक ऐसा नंबर जो अब लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के साथ है. वह इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी और इतने अजेय थे कि कई डिफेंडरों के सामने उन्हें फाउल करना ही एकमात्र विकल्प था. बिजली सी फुर्ति, मैदान में मौजूदगी, गेम की अद्भुत समझ, जादुई ड्रिब्लिंग, विस्फोटक और शक्तिशाली शॉट… पेले एकमात्र ऐसे फुटबॉलर थे, जिन्होंने तीन बार – 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

56 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago