सीएम योगी आदित्यनाथ
Israel-Hamas War: एक तरफ जहां इजरायल और हमास का युद्ध जारी है तो भारत में भी लगातार इसको लेकर राजनीतिक दलों के बयान जारी है. इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है और उन्होंने इजरायल का समर्थन करते हुए कहा है कि ” आपको तालिबानी मानसिकता को कुचलना ही होगा. तालिबान का उपचार तो बजरंगबली की गदा ही है’.
राजस्थान के अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘देख रहे हैं ना इस समय गाजा में इजरायल तालिबानी मानसिकता को कैसे कुचलने का काम कर रहा है. सटीक तरीके से सटीक जगहों पर सटीक निशाना मार रहा है.’ चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए सीएम ने आगे कहा कि ‘राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को कांग्रेस अपनी प्रकृति के अनुरूप कलंकित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है.’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मुझे आश्चर्य होता है कि कांग्रेस देश के अंदर समस्या का नाम (पर्याय) बन चुकी है. कांग्रेस देश की हर समस्या का नाम (पर्याय) है. ‘इसी के साथ अपना बयान जारी रखते हुए, सीएम ने कहा कि ‘मुझे बताया गया है कि तिजारा में कांग्रेस का प्रत्याशी अपने बारे में बड़ी बड़ी उपमाएं लगाता है. इस सीट से कांग्रेस ने इमरान खान को टिकट दिया है.’ इसी के साथ हनुमान जी का नाम लेते हुए सीएम ने कहा कि ‘तालिबान का उपचार तो बजरंग बली की गदा ही है. देख रहे हैं न इस समय गाजा में इजरायल, तालिबानी मानसिकता को कैसे कुचलने का काम कर रहा है?’
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के एक और मंत्री पर ED का कसा शिकंजा, सुबह-सुबह राजकुमार आनंद के ठिकानों पर छापेमारी
मुख्यमंत्री ने चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘अराजकता, आतंकवाद व गुंडागर्दी सभ्य समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक है. प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है.” इसी के साथ सीएम बोले, “समस्या का समाधान करने का नाम ही ‘डबल इंजन’ की सरकार है.”
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हमला बोलते हुए कहा कि ‘यह तुष्टिकरण का खेल कब तक चलेगा? इसी के साथ कहा कि ‘मैं पूछना चाहता हूं एक तरफ आप गौ तस्करों को महिमा मंडित करते हैं और दूसरी तरफ पूज्य संतों के आश्रम पर बुलडोजर चलाते हैं. ये कैसे स्वीकार किया जा सकता है?” सीएम योगी ने कांग्रेस पर संतों की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘यहां पर संतों की हत्या होती है, गोतस्करी व गोकशी होती है. मां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. व्यापारी की संपत्ति पर कोई भी गुंडा आकर कब्जा कर लेता है.’
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…