मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर
Mitchell Marsh Out From World Cup: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है. ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होकर पहले ही टीम से बाहर हो गए हैं. वो इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को अहमदाबाद में होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे. अब टीम के एक और दिग्गज निजी कारणों के चलते अपने देश लौट गए हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप अभियान को तगड़ा झटका लगा है. मिचेल मार्श किसी कारण वश ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से वो बाहर हो गए हैं. वो कब तक टीम से बाहर रहेंगे, इसकी पुष्टी नहीं की गई है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने एक बयान में कहा है कि, मिचेल मार्श के टीम में वापसी की समय सीमा अभी तय नहीं है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है. इस मुकाबले से ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं. अब मिचेल मार्श टीम छोड़कर पर्थ लौट गए हैं. ऐसे में मार्श के टीम के बाहर जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ गई है. बता दें कि कंगारू टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश में जुटी हुई है.
वर्ल्ड कप में मिचेल मार्श की फॉर्म की बात की जाए तो वो बेहतरीन फॉर्म में हैं. वर्ल्ड कप 2023 में अब तक उनके नाम 225 रन और दो विकेट दर्ज है. बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिचेल मार्श ने 121 रनों की शानदार पारी खेली थी. अब उनके टीम से बाहर हो जाने के बाद टीम संतुलन पर असरर पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- World Cup के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हुए चोटिल
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…