यूटिलिटी

Call Forwarding Scam: ऑनलाइन ठगी का ये तरीका है खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान

बदलते दौर के साथ Cybercrime के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है. साइबर क्रिमिनल्स तरह तरह के तरीके अपनाकर लोगो को अपना शिकार बनाते है. वहीं अब क्रिमिनल्स ने नया तरीका अपनाया है जिससे लोगो को ठगा जा सके. वह नया तरीका Call Forwarding का है. इस Scam के जरिए स्कैमर्स मोबाइल फोन यूजर्स को जाल में फंसा रहे है. क्या आप कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम के बारे में जानते है. यदि नहीं जानते तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते है.

क्या है Call Forwarding Scam

स्कैमर्स इस तरीके को अपना कर आपकी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर या फिर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के कस्टमर सर्विस एग्जिक्युटिव बनकर कॉल करते हैं. इसके बाद आपको ऐसा लगेगा कि आपका अकाउंट हैक हो गया है या फिर आपके सिम कार्ड में कोई दिक्कत आ रही है. इसे तुरंत ठीक करने के लिए आपको कहा जाएगा कि आप  *401* से शुरू होने वाले एक नंबर को अपने फोन में डायल करें. और यही से शुरू हो जाएगा आपकी ठगी का खेल. दरअसल आप इस नंबर को जैसे ही डायल करते है आपकी कॉल को किसी ऐसे नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया जाएगा जो इन फ्रॉड को अंजाम देगा.

इसके बाद ये फ्रॉड ही आपके मैसेजिंग ऐप्स और बैंक अकाउंट में लॉगइन करने को कहा जाएगा. लेकिन कॉल फॉरवर्डिंग चालु होने के कारण स्कैमर आपकी कॉल को एक्सेस करने के साथ आपके फोन नंबर पर आने वाले OTP को भी रिसीव कर लेते है. अब साइबर क्रिमिनल्स पहले से ज्यादा हाईटेक बनते जा रहे है. इस नए तराके से आपके दूसरे अकाउंट में 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेट कर दिया जाता है. साथ ही आपके अकाउंट का एक्सेस हैक हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Delhi Metro के यात्रियों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब ऑटोमेटिक ही रीचार्ज होगा स्मार्ट कार्ड

कैसे बचें Call Forwarding Scam से ?

यदि आप इससे बचना चाहते है तो आप हमेशा Truecaller पर नंबर को चेक करते रहें. साथ ही यह भी चेक करें कि आपका ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट होता रहे.  Truecaller का यूज करके आप सभी के नंबर चेक कर सकते हैं और पता लगा सकते है कि यह पॉपुलर स्कैम नंबर है या नहीं. ऐसा करके आप इस कॉल-फॉरवर्डिंग स्कैम से बच सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

10 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

18 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

27 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

30 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

40 minutes ago