देश

Rajasthan: “उदयपुर में जो हुआ…चुनाव से पहले PM मोदी ने याद दिलाया कन्हैया हत्याकांड”, सेट हो गया बीजेपी का चुनावी एजेंडा?

Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने आज सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक विशाल जनसभा की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और राजस्थान की उस घटना की भी याद दिलाई, जिससे हर कोई सकते में पड़ गया था. प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने एक बार फिर कन्हैया लाल हत्याकांड की याद दिला दी, जिसमें बेरहमी से दो आतंकवादियों ने एक टेलर को मौत के घाट उतार दिया था. पीएम मोदी ने टेलर कन्हैया की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यहां लोग शांति से तीज-त्योहार नहीं मना सकते. उन्होंने कहा भाजपा की सरकार आएगी तो देंगे रुकवाएं जाएंगे.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकती, उसको हटाना बहुत जरुरी है. जो उदयपुर में हुआ, क्या उसकी आपने कल्पना भी की थी! जिस राजस्थान ने दुश्मन पर भी धोखे से वार न करने की परंपरा को जीया है, उस राजस्थान की धरती पर कपड़े सिलाने के बहाने लोग आते हैं और बिना डरे खौफ के टेलर का गला काट देते हैं और उसकी वीडियो वायरल कर देते हैं. पीएम मोदी ने राजस्थान में इस कन्हैया लाल के मुद्दे को उठाकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है. उनके इस बयान के बाद से प्रदेश में कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है.

‘मैं सीएम गहलोत का आभार व्यक्त करता हूं’

पीएम ने आगे कहा कि, “सीएम गहलोत ने एक प्रकार से भाजपा को बधाई दे दी है. आजकल वो आग्रह कर रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद उनकी योजनाओं को बंद न किया जाए. पहले तो भाजपा सरकार बनने की बात स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि गहलोत जी इतनी ईमानदारी से कह रहे तो मोदी तो अनेक गुना ईमानदार है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि गहलोत की जनहित की किसी योजना को बीजेपी रोकेगी नहीं. ये मोदी की गारंटी है. मोदी के गारंटी का मतलब है कि हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी.  ‘बोल देना मोदी आया था’

यह भी पढ़ें- MP Election: “जिनको टिकट दिया जाना है उन्हें जानकारी दे दी गई है”, लोगों को गुमराह कर रहे शिवराज सिंह- कमलनाथ

महिलाओं को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री ने आगे महिलाओं को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के नेता महिलाओं को लेकर कैसी-कैसी अपमानजनक बातें कर रहे हैं, ये आए दिन हम देख रहे हैं. ये चाहते ही नहीं कि महिलाओं को उनका हक मिले, इसलिए बहाने बना रहे हैं, जाति-धर्म के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अभी लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटों पर बहनों को आरक्षण की गारंटी मोदी ने पूरी की है. कांग्रेस कितने दशकों से महिला आरक्षण के नाम पर बहनों से और आपसे वोट मांगती थी और संसद में अपने साथियों से बिल को फड़वाती भी थी.

अपराध में टॉप पर है राजस्थान

5 साल में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है. आज जब अपराध की बात आती है, तो राजस्थान टॉप पर आता है. जब अराजकता, दंगे और पत्थरबाजी की बात आती है, तो राजस्थान का नाम बदनाम होता है। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार के मामलों में भी आज राजस्थान सबसे ज्यादा बदनाम हो रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

17 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

46 minutes ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

52 minutes ago