देश

Meerut News: “पश्चिमी यूपी बने अलग राज्य, मेरठ को बनाया जाए राजधानी…”, जाट संसद में बोले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लगातार अलग राज्‍य बनाने की मांग की जा रही है. वहीं रविवार को इस मांग का समर्थन केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री संजीव बालियान ने भी किया है और इस नए राज्य की राजधानी मेरठ को बनाए जाने की बात कही है. बता दें कि रविवार को मेरठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद को वह संबोधित कर रहे थे और इसी बीच उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को उचित ठहराया. साथ ही कहा कि यहां की आबादी आठ करोड़ है और उच्‍च न्‍यायालय यहां से 750 किलोमीटर दूर हैं, ऐसे में यह मांग पूरी तरह से जायज है. इस संसद में सभी पार्टियों के जाट समाज के जन प्रतिनिधि शामिल हुए थे.

संजीव बालियान ने की ये मांग

अपने संबोधन में संजीव बालियान ने जाटों को राष्टवादी कौम बताया और कहा, ”इसका कोई तोड़ नहीं है, लेकिन राजनीति में सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है, सबके बिना तो कोई गांव में प्रधान भी नहीं बन सकता.” इस संसद में कई मांगे रखी गई, जिसमें केंद्र में ओबीसी वर्ग में आरक्षण, बेगम पुल रैपिड स्टेशन का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखने की मांग भी उठाई गई.

इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, सर छोटू राम और राजा महेंद्र सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी की गई. इसके अलावा देश के नए संसद भवन में महाराजा सूरजमल का स्मारक लगाये जाने की मांग को भी बल दिया गया. जाट संसद में सामाजिक के साथ ही राजनीति व वर्तमान और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ेंं- Yogi Adityanath News: ब्रिटेन की संसद में गूंजा सीएम योगी का नाम, ब्रिटिश सांसद ने की जमकर तारीफ

जाट आरक्षण को लेकर सरकार ने रखा था मजबूती से पक्ष

जाट समाज को सम्बोधित करते हुए संजीव बालियान ने आरक्षण को लेकर कहा, ”ये कहना गलत है कि अदालत में सरकार की लचर पैरवी से आरक्षण खत्म हुआ. सरकार ने पूरी मजबूती से पक्ष रखा. आगे जो भी आरक्षण की बात करेगा मैं उसके पीछे रहूंगा.”

इस मौके पर आरक्षण को लेकर अपनी राय रखते हुए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि आरक्षण की मांग पूरी करने के लिए राजनेताओं का सहारा लेना होगा. अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानिया ने मीडिया को जानकारी दी कि, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में विदेशों से आए जाट समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

4 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

7 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

16 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

34 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

50 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

51 minutes ago