खेल

Asian Games Cricket: क्वार्टरफाइनल का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे भारत और पाकिस्तान के मैच, देखे पूरी लिस्ट

Asian Games Cricket: एशियाई गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब खत्म हो गए हैं. अब सभी टीमें क्वार्टरफाइनल की तैयारियों में जुट गई हैं. क्वार्टरफाइनल के लिए कुल आठ टीमें तय हुई हैं. आज सोमवार को मलेशिया ने थाइलैंड को 194 रनों से हराकर ग्रुप स्टेज के मुकाबलों का अंत किया. इसके साथ ही अब पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है. बता दें कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान को पहले ही अच्छे रैकिंग के आधार अंतिम 4 में जगह मिल चुकी थी. इसके साथ ही अब बाकी की टीमें भी चुन ली गई हैं.

अंतिम आठ में नेपाल, हांगकांग, बांग्लादेश और मलेशिया ने भी जगह बनाई है. 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने मुकाबले खेलने उतरेंगी. जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान 4 अक्टूबर को एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे.

7 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं 7 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा. पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मुकाबले हांगझोउ स्थित पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड पर खेले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  Asian Games 2023: 9वें दिन भी भारत का जलवा कायम, 56 मेडल के साथ चौथे नंबर पर भारत, जानें पूरा अपडेट

यह है पूरा शेड्यूल

भारत बनाम नेपाल, 3 अक्टूबर (सुबह 6.30 भारतीय समयानुसार)

पाकिस्तान बनाम हांगकांग, 3 अक्टूबर (सुबह 11.30 भारतीय समयानुसार)

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, 4 अक्टूबर (सुबह 6.30 भारतीय समयानुसार)

बांग्लादेश बनाम मलेशिया, 4 अक्टूबर (सुबह 11.30 भारतीय समयानुसार)

भारतीय टीम का स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश कुमार, आकाशदीप, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

पाकिस्तान का स्क्वॉड

कासिम अकरम (कप्तान), ओमैर बिन यूसुफ (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, अरशद इकबाल, आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, मिर्जा ताहिर बेग, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), रोहेल नजीर , शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम और उस्मान कादिर.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

3 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

11 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

27 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

35 minutes ago

अदाणी पोर्ट्स का बंपर मुनाफा, टारगेट 1000 करोड़ बढ़ाया; निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Adani Ports Share Price: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष…

42 minutes ago