देश

जेल में बंद श्रीकांत त्यागी की पत्नी को किससे महसूस हो रहा है खतरा ?

नोएडा- नोएडा की  हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने वाले  श्रीकांत त्यागी की पत्नी को बीजेपी के नेता से खतरा महसूस हो रहा  है. श्रीकांत की पत्नी अनु  त्यागी ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर नोएडा से बीजेपी के सांसद डॉ महेश शर्मा के खिलाफ अपना बयान जारी किया है.

अनु त्यागी ने इस वीडियो में कहा है कि  उन्हें  और उनके परिवार को महेश शर्मा से  खतरा है . अनु ने इस वीडियो में त्यागी समाज से एकजुट रहने की अपील भी की है और यह भी कहा है कि उन्हे लगातार बांटने का प्रयास किया जा रहा है. इस वीडियो में अनु कह रहीं है कि उनके पति श्रीकांत त्यागी और  विनय त्यागी के बीच  विवाद या किसी भी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं है. अनु ने इस वीडियो के जरिए बताया कि उन्हें विनय त्यागी से नही बल्कि बीजेपी के सांसद महेश शर्मा से खतरा है. उन्होंने कहा कि मेरे पति श्रीकांत त्यागी जब जेल से बाहर आएंगे तो उनके और विनय के बीच मामूली विवाद पूरी  तरह से खत्म हो जाएगा.

जेल में बंद है श्रीकांत त्यागी

नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी में अगस्त महीने में श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी. महिला सोसाईटी में पेड़ लगा रही थी इसी बात पर श्रीकांत उससे उलझ गया औऱ भद्दी-भद्दी गालियां दी थीं. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद खुद को बीजेपी का नेता कहने वाला श्रीकांत त्यागी नोएडा से फरार हो गया था. यूपी सरकार ने उसके खिलाफ एक्शन लेते हुए पहले तो यह कहा कि वो बीजेपी का सदस्य नहीं है. योगी सरकार ने यूपी पुलिस को उसको जल्द से जल्द खोज निकालने के निर्देश दिए थे. पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करके श्रीकांत त्यागी को उतराखंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

19 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

24 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

38 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

54 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

58 minutes ago