देश

उम्मीदों का दारोमदार कमलनाथ पर, राजस्थान में गहलोत समर्थक विधायक अड़े

नई दिल्ली–  कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन और पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे की कोशिशें नाकाम होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ राज्य में पैदा हुए राजनीतिक संकट को दूर करने के लिए कदम उठा सकते हैं.मतलब ये कि अब उम्मीदों का दारोमदार कमलनाथ पर है.राजस्थान में सियासी बवंडर मचा हुआ है. अशोक गहलोत के समर्थक विधायक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहते.उन्होंने माकन के सामने 3 शर्तें रख दी थीं.लेकिन माकन ने उन्हें मानने से इंकार कर दिया.यहां तक कहा कि इन सबके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.उनके इस बयान से मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ गया. इस बीच अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली पहुंच गये हैं और उन्होंने अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंप दी है.

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट आमने-सामने हैं.दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है. पता चला है कि मुश्किल की इस घड़ी में कमलनाथ संकटमोटक बन सकते हैं. कमलनाथ को दिल्ली बुलाया गया है. कमलनाथ मध्य प्रदेश के जाने माने नेता हैं और सोनिया गांधी से उनकी नजदीकी जगजाहिर है..वह एक अनुभवी नेता हैं. फायदे की बात ये है कि कमलनाथ और अशोक गहलोत के बीच सियासी रिश्ते बेहतर हैं. माना जा रहा है कि कमलनाथ गहलोत और सचिन पायलट से बातचीत कर इस संकट के समाधान की दिशा में बेहतर प्रयास कर सकते हैं.

आपको बता दें कि अशोक गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पक्की संभावना है. इस बात की भी चर्चा है कि गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के बाद सचिन पायलट को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. लेकिन सचिन पायलट के नाम को लेकर गहलोत समर्थक लामबंद हो गए हैं। गहलोत को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वो चाहते हैं कि उनके जाने के बाद यहां उनका ही कोई समर्थक सीएम बने. इस रेस में सीपी जोशी का नाम भी है.

–भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया खास संस्कृत सुभाषित, बताया- कैसे रत्नदीप की तरह चमकते हैं निस्वार्थ सेवा करने वाले लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लोकोपकार से जुड़ा एक संस्कृत सुभाषित…

2 minutes ago

Ramayana at Oscars: क्या ‘रामायण’ के आने से ‘गोंधळ’ का पत्ता होगा साफ? ऑस्कर के नियमों का पूरा गणित जानिए

Ramayana Part 1 Oscars: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण: पार्ट-1' को जनरल कैटेगरी की डेडलाइन से…

4 minutes ago

‘स्मार्ट किसान, विकसित भारत’: आज शाम भारत मंडपम में 2,000 अन्नदाताओं से रूबरू होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत एग्रीकल्चर…

15 minutes ago

जिस दिन बहन मांग रही थी लंबी उम्र, उसी दिन उसे बचाने में चली गई तीन भाइयों की भी जान; बीकानेर का यह हादसा देख दहल उठेगा दिल

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में भाईदूज के पावन पर्व पर एक दर्दनाक हादसे में…

32 minutes ago

क्या परमाणु शक्ति बनने की तैयारी में ईरान? सोशल मीडिया पर VIRAL वीडियो ने बढ़ाई लोगों की चिंता

दुनिया में पहले से मौजूद 9 परमाणु शक्तियों और उनके बीच बढ़ते तनाव के बीच…

41 minutes ago

AQI Today: क्या आपके शहर की हवा भी हो चुकी है जानलेवा? बठिंडा और मेरठ के खतरनाक आंकड़ों ने बढ़ाई सबकी चिंता

AQI Today: दिवाली के बाद उत्तर भारत के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक…

1 hour ago