देश

कौन हैं केबीसी 17 के पहले करोड़पति आदित्य कुमार, जानिए कैसे पहुंचे यहां तक

सोनी टीवी के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन चल रहा है. इस सीजन को भी अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन का पहला करोड़पति भी मिल गया है. यह शख्स कौन हैं और कैसे केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचे, इसकी जानकारी सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर की गई है.

केबीसी के पहले करोड़पति हैं आदित्य कुमार

‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ के पहले करोड़पति हैं आदित्य कुमार. वे गुजरात के रहने वाले हैं. इन्होंने इस सीजन में पहली बार एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब देकर धनराशि जीती. आदित्य सीआईएसएफ में डिप्टी कमांडेंट हैं. अभी वे यूटीपीएस उकाई गुजरात में पोस्टेड हैं, यह एक थर्मल पावर प्लांट है.

साल भर खुद को कैद किया, तब मिली सफलता

आदित्य कुमार ने कहा कि शिक्षा ही है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसकी वजह से वह यहां तक पहुंच पाए. उनका सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने परीक्षा के लिए 10 बाई 10 के कमरे में खुद को झोंक दिया. दोस्तों से बातें छूट गईं. एक साल के लिए खुद को कैद करना पड़ा, तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हुई. यूपीएससी में ऑल इंडिया में इनकी छठी रैंक आई थी.

सीआईएसएफ के अधिकारी रह चुके हैं आदित्य

आदित्य कुमार ने ये भी कहा कि सीआईएसएफ से वे पहले अधिकारी हैं जो इस मंच तक पहुंचे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही वे 1 करोड़ रुपये जीतते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं होता है कि वे एक करोड़ जीत चुके हैं. ये बात वे अमिताभ बच्चन से भी शेयर करते हैं. बुधवार रात को प्रसारित होने वाले एपिसोड में आदित्य 7 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने वाले हैं.

इससे पहले अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा, “उनकी मौजूदगी चुंबकीय है, लेकिन जिसने मुझे सबसे अधिक छुआ, वह उनकी विनम्रता थी. उन्होंने मुझसे मेरी जिंदगी के बारे में पूछा, कठिन समय में मेरा हौसला बढ़ाया, और इस बात की तारीफ की कि मैं अनुमान नहीं, बल्कि ज्ञान से खेल रहा हूं. सच कहूं तो उनकी प्रशंसा मेरे लिए पैसों से भी बड़ा इनाम थी.”

ये भी पढ़ें:Kaun Banega Crorepati 2025: अमिताभ बच्चन ने छोड़ा KBC, क्या अब सलमान खान होंगे नए होस्ट?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago