देश

Rajasthan Election: राजस्थान की ये सीट है सबसे खास, जीतने वाली पार्टी बनाती है सरकार, जानिए 25 सालों का इतिहास

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर है.  हार-जीत और मतदान का आंकड़े जुटाने के साथ ही प्रत्याशी आगे की तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं राजस्थान की सियासत में भरतपुर जिले की सात विधानसभा सीटें हमेशा से चर्चा में रही हैं. ये सीटें हर बार चुनाव में काी अहम भूमिका में रही हैं. जिसमें कामां विधानसभा सीट के पिछले आंकड़ों के आधार पर कहा जा रहा है कि यहां पर जिस पार्टी के प्रत्याशी की जीत होती है, राजस्थान में उसी की सरकार बनती है.

हर टर्म के बाद सत्ता बदलने का रिवाज

कामां विधानसभा सीट को लेकर कहा जाता है कि यहां पर जिस भी पार्टी का प्रत्याशी जीतता है, उसी की राज्य में सरकार बनती है. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि पिछले 25 सालों के इतिहास में यही रिवाज चलता आया है. सत्ता की चाभी तय करने का ये सिलसिला साल 1998 से चलता आ रहा है. साल 1998 से यहां से जिस पार्टी का प्रत्याशी जीतता है, प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनती है. जैसे राजस्थान में कई वर्षों से एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी की सरकार बनने का रिवाज चल रहा है, हालांकि राजस्थान में हर टर्म के बाद सत्ता बदलने का रिवाज साल 1993 से लगातार हो रहा है.

यहां भी हर पांच साल बाद विधायक बदल जाता है

कामां विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसा ही रिवाज चला आ रहा है. यहां भी हर पांच साल बाद विधायक बदल जाता है. पिछले आंकड़े बताते हैं कि कामां सीट पर जिस पार्टी का विधायक चुना जाता है, प्रदेश में अगले पांच साल तक उसी पार्टी की सत्ता होती है. अब तक राजस्थान में विधानसभा चुनाव में ये आंकड़ा 80 फीसदी सटीक रहा है.

यह भी पढ़ें- भारत साहित्य महोत्सव को भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने किया संबोधित, बोले-शोषण से बचाना और मानवता को मुक्ति देना ही आधुनिक जीवन का मूल्य

सीट पर हार-जीत तय करती है किसकी बनेगी  सरकार

अब इस सीट का पुराना इतिहास अगर देखें तो साल 1998 के विधानसभा चुनाव में कामां विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तैयब हुसैन जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, और अशोक गहलोत सीएम बने थे. साल 2003 में कामां विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मदन मोहन सिंघल जीत कर विधायक बने थे, इनकी जीत के साथ ही बीजेपी ने सरकार बनाई थी. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगुवाई में बीजेपी ने अगले पांच साल तक प्रदेश की सत्ता चलाई. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में कामां सीट से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी जाहिदा खान जीतकर कर विधानसभा पहुंची थी और दोबारा अशोक गहलोत की अगुवाई में सरकार बनाकर कांग्रेस ने राजस्थान की सत्ता में वापसी की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

26 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago