देश

कौन होगा CBI का नया बॉस? रेस में 5 IPS अधिकारियों के नाम सबसे आगे; PM मोदी के घर में लगेगी मुहर

Next CBI Chief India: देश की प्रमुख जांच एजेंसी ‘केंद्रीय जांच ब्यूरो’ (CBI) को जल्द ही अपना नया बॉस मिलने वाला है. मौजूदा सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा है. ऐसे में ‘सीबीआई का अगला चीफ कौन होगा?’ इसे लेकर दिल्ली के सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

इस अहम फैसले के लिए आज शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) पर एक हाई-पावर्ड सिलेक्शन कमेटी की बैठक होने जा रही है. इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत शर्मा और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे.

लिस्ट में टॉप-5 अधिकारी (CBI new boss top 5 names)

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा निदेशक प्रवीण सूद को दूसरा सेवा विस्तार (Extension) मिलने की उम्मीद बेहद कम है. ऐसे में सीबीआई के नए बॉस की रेस में आधा दर्जन आईपीएस (IPS) अधिकारियों के नाम तेजी से उभर कर सामने आए हैं. आइए जानते हैं कि सीबीआई चीफ की इस रेस में कौन-कौन से 5 बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: BJP की लाइन पर तमिलनाडु सरकार? विजय थलापति ने किया तगड़ा फैसला; देश में होने लगी वाहवाही

1. जीपी सिंह (CRPF महानिदेशक)

इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार असम-मेघालय कैडर के 1989 बैच के आईपीएस और वर्तमान सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी जीपी सिंह को माना जा रहा है. वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेहद विश्वासपात्र माने जाते हैं. असम के डीजीपी रहते हुए उग्रवाद और सीआरपीएफ में माओवाद को खत्म करने में उनका बड़ा योगदान रहा है. हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान उन्होंने दो हफ्ते से ज्यादा समय तक खुद सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराया था. इसी बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड का इनाम उन्हें सीबीआई चीफ की कुर्सी के रूप में मिल सकता है.

2. शत्रुजीत कपूर (ITBP महानिदेशक)

हरियाणा कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर भी इस रेस में मजबूती से डटे हुए हैं. उन्हें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बेहद करीबी माना जाता है. हरियाणा के डीजीपी रहने के बाद जब उनका नाम एक विवाद में आया था, तो उन्हें केंद्र में लाया गया. जनवरी में ही उन्हें आईटीबीपी (ITBP) का डीजी बनाया गया है और वे इसी साल 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं.

3. योगेश गुप्ता

केरल कैडर के 1993 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी योगेश गुप्ता का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है. योगेश गुप्ता का ‘कोल्ड-कैलकुलेटेड’ वर्किंग स्टाइल उन्हें बाकियों से अलग बनाता है. इससे पहले उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और खुद सीबीआई (CBI) में काफी सराहनीय काम किया है. एजेंसी की आंतरिक कार्यप्रणाली को गहराई से समझना उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

4. अमित गर्ग (SVPNPA निदेशक)

आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग भी एक ‘साइलेंट परफॉर्मर’ के तौर पर इस रेस में शामिल हैं. वे वर्तमान में हैदराबाद स्थित प्रतिष्ठित ‘सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी’ (SVPNPA) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. उनका क्लीन रिकॉर्ड और प्रशासनिक कौशल उनके नाम पर विचार करने का एक बड़ा कारण है.

5. सदानंद वसंत दाते / प्रवीर रंजन

पांचवें नंबर पर दो अधिकारियों के बीच कांटे की टक्कर है. महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के आईपीएस सदानंद वसंत दाते. इससे पहले वे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रमुख रह चुके हैं, जो उन्हें आतंकवाद विरोधी और गंभीर अपराधों की जांच का बड़ा अनुभव देता है. एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के 1993 बैच के आईपीएस प्रवीर रंजन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. अभी मौजूदा सीआईएसएफ (CISF) निदेशक है. उनका नाम भी इस हाई-प्रोफाइल लिस्ट में शामिल है.

ये भी पढ़ें: सबसे खूंखार खुफिया एजेंसी मोसाद का नया ‘बॉस’ कौन? जानिए रोमन गोफमैन पर नेतन्याहू के भरोसे का कारण

IB और CAPF में भी बड़े बदलाव की आहट

सिर्फ सीबीआई ही नहीं, बल्कि खुफिया ब्यूरो (IB) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में भी बदलाव की सुगबुगाहट है. 1988 बैच के आईपीएस और आईबी चीफ तपन डेका को 2024 में पहला एक्सटेंशन मिला था. उग्रवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सफल अभियानों के चलते, अमित शाह की ‘गुड बुक’ में होने के कारण उन्हें एक और सेवा विस्तार मिलने की पूरी संभावना है. अगर जीपी सिंह को सीबीआई चीफ बनाया जाता है और सीआरपीएफ डीजी का पद खाली होता है, तो करीब एक दशक से बल में तैनात स्पेशल डीजी (SDG) वितुल कुमार को नया महानिदेशक बनाया जा सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago