देश

Bihar News: ‘जो शराब पियेगा वो मरेगा’- बिहार में जहरीली शराब से 39 मौतों पर बोले सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar: बिहार के छपरा जिले में हुए जहरीली शराब हत्याकांड में मौतों का आंकड़ा 39 पहुंच गया है. लेकिन प्रेदश में इस पर सियासत भी जमकर हो रही है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर नीतीश कुमार की सरकार को घेरता हुआ नजर आ रहा है. जिसके बाद नीतीश कुमार का एक और बड़ा बयान सामने आया है. जहां कल नीतीश कुमार सदन में भड़क गए थे तो आज उन्होंने कहा कि जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा.

बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. इस दौरान उनको विपक्ष की तरफ से जमकर घेरा गया. जिस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जो पार्टी हंगामा कर रही है उन्हें लोगों को जाकर शराबबंदी के पक्ष में समझाना चाहिए.

सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा ?

सीएम नीतीश कुमार ने एएनआई (ANI) न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं, इससे अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं. लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही. जो शराब पियेगा वो मरेगा. इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश ने एक्शन लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि  इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा.

शराब पीना बुरी आदत है इस नहीं पीना चाहिए- नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे. यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं. लोगों को सचेत रहना चाहिए. बिहार में चूंकि शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई. नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है. इसे नहीं पीना चाहिए.”

ये भी पढ़ें-  Tawang Face Off: तवांग में झड़प के बाद स्लीपिंग बैग छोड़कर भागे थे चीनी सैनिक? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

”मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें. शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है. नीतीश ने अपील की कि कोई भी शराब से जुड़ा व्यवसाय न करे, और कोई बिजनेस करें, जरूरत पड़ी तो सरकार दूसरे बिजनेस के लिए 1 लाख रुपए तक देने के लिए तैयार है”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

6 minutes ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

17 minutes ago