देश

CRPF ने क्यों हटाए डॉग स्क्वॉड से लेब्राडोर….

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में डॉग स्क्वॉड की काफी अहम भूमिका है , जब भी सीआरपीएफ किसी भी नक्सली या अन्य अभियान में निकलती है तो उसके साथ अक्सर डॉग स्क्वॉड भी रहता है . सीआरपीएफ के साथ चलने वाले डॉग घने जंगलों में नक्सलियों का पीछा करने या अपनी सूंघने की क्षमता के कारण जंगलों में बिछी हुई IED को ढूंढने में काफी कारगर साबित हो रहे हैं .

CRPF के डॉग्स को विशेष तरीके से किया जाता है प्रशिक्षित

इन डॉग्स का स्टेमिना इनको सफल बनाने में सहायक होता है . CRPF की के-9 यूनिट में काफी समय से लेब्राडोर डॉग हैं , CRPF की K-9 यूनिट विशेष दस्ता है जिसमें डॉग्स को रक्खा जाता है, इनको विशेष तरीके से प्रशिक्षित किया जाता है जिससे यह डॉग्स विस्फोटक की पहचान, संदिग्धों की पहचान और अपराध स्थलों पर जाकर उसकी जांच पड़ताल कर सकें .
सीआरपीएफ की के-9 यूनिट में हमेशा से लेब्राडोर डॉग्स का बर्चस्व रहा है लेकिन धीरे धीरे इनकी जगह बेल्जियम के मेलिनोइस नस्ल के डॉग्स लेते जा रहे हैं, वजह है बिना थके लेब्राडोर के मुकाबले ज्यादा काम करते रहना और ज्यादा स्टेमिना .

बेल्जियम के मेलिनोइस डॉग्स क्यों हैं खास

सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ में 21अप्रैल से 11मई तक नक्सली अभियान चलाया . इस अभियान में K-9 यूनिट के मेलिनोइस डॉग्स को लगाया गया. इनका परफोर्मेंस काफी अच्छा रहा, इस अभियान में लेब्राडोर को नहीं लगाया गया . सीआरपीएफ की K-9 यूनिट में कुल 1000 डॉग्स हैं लेकिन अब बेल्जियम के मेलिनोइस डॉग्स को लिया जा रहा है .यूनिट में मेलिनोइस डॉग्स की संख्या 900 हो गई है जबकि लेब्राडोर की संख्या घटकर सिर्फ 100 रह गई है . मेलिनोइस आराम से 20 किलोमीटर तक जवानों के साथ चल लेते हैं और यह IED ढूंढने में भी अच्छे साबित हो रहे हैं.

डॉग रोलो ने CRPF अभियान को बनाया सफल

मेलिनोइस नस्ल के डॉग रोलो ने कमाल का परफोर्मेंस दिया और CRPF के पिछले महीने चले अभियान में लगभग 350 IED को ढूंढने में मदद की जिसके कारण नक्सलियों की योजना को पूरी तरह विफल कर दिया , इस अभियान में सीआरपीएफ ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया . रोलो डॉग की अच्छी परफॉर्मेंस के कारण सीआरपीएफ का ये अभियान बेहद सफल रहा . अभियान से लौटते समय जंगल में रोलो डॉग पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया , उपचार के लिए तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया , इसके बाद सीआरपीएफ ने पूरे सम्मान के साथ रोलो को अंतिम विदाई दी , सीआरपीएफ ने रोलो डॉग के मरणोपरांत पुरस्कृत करने की बात भी कही है .

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago