Bharat Express DD Free Dish

Chattisgarh

Chhattisgarh Tribal Traditions: क्या आपने कभी सुना है कि किसी अदालत में देवी-देवताओं पर मुकदमा चलता हो और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाती हो? छत्तीसगढ़ के वनांचल में सदियों पुरानी यह अजब-गजब परंपरा आज भी पूरी शिद्दत से निभाई जा रही है.

Psycho Killer Murder Case: छत्तीसगढ़ से सामने आया हॉलीवुड थ्रिलर जैसा मामला, जहां एक साइको किलर ने महज 4 महीने में एक ही गांव के 8 लोगों को सुहागे का जहर देकर मार डाला. हत्या से पहले कुत्ते पर जहर का ट्रायल करने वाला यह बेरहम कातिल, लाशों के अंतिम संस्कार में जाकर आंसू भी बहाता था.

CGPSC Scam Investigation: CGPSC भर्ती घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. भिलाई में पूर्व सचिव जेके ध्रुव और रायपुर में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के निवास पर तड़के पहुंचे अधिकारी, सीआरपीएफ की सुरक्षा में दस्तावेजों की जांच जारी.

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में ओडिशा के 7 शिकारियों को बाघ के शिकार की साजिश रचते गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने बाघ को जहर देने के लिए नाले के पानी को जहरीला कर दिया था. वन विभाग ने थर्मल ड्रोन और बॉर्डर कैंप के जरिए निगरानी बढ़ा दी है.

बलरामपुर के चांदो में गुरुवार को दो भीषण सड़क हादसे हुए. तेज रफ्तार हाईवा और बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने मदद का भरोसा दिया है.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में डॉग स्क्वॉड की काफी अहम भूमिका है , जब भी सीआरपीएफ किसी भी नक्सली या अन्य अभियान में निकलती है तो उसके साथ अक्सर डॉग स्क्वॉड भी रहता है . सीआरपीएफ के साथ चलने वाले डॉग घने जंगलों में नक्सलियों का पीछा करने या अपनी सूंघने की क्षमता के कारण …

अधिकारियों ने बताया कि होली के मौके पर टेकुलागुडेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप के अंदर लगाया गया यह टावर अंदरूनी क्षेत्र के कई गांवों को सेलुलर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

राजस्थान में BJP ने 7 में 5, MP, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 1-1 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है.

ऐसा नहीं कि इन रेल परियोजनाओं की मांग पहले नहीं उठी. 1972 से इसकी मांग तत्कालीन बिहार के स्थानीय कद्दावर नेता श्रद्धेय कार्तिक उरांव जी के समय से उठती रही है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, "पूरे कार्तिक माह के दौरान सूर्योदय से पहले स्नान करना छत्तीसगढ़ में आमतौर पर प्रचलित एक अनुष्ठान है. बच्चे, विशेष रूप से गांवों में, इस अनुष्ठान का पालन करते हैं."