Operation Sindoor: हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान भारतीय सेना ने अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया. सीमा से लगे राज्यों में सेना ने कई शहरों को सुरक्षित रखा. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल जैसे हवाई हमलों को समय रहते ही नष्ट कर दिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका.
भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने इस दौरान अहम भूमिका निभाई. सोमवार को सेना ने एक डेमो के जरिए बताया कि कैसे ‘आकाश मिसाइल सिस्टम’ और ‘L-70 एयर डिफेंस गन’ ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल और पंजाब के अन्य शहरों को बचाया.
15 इंफेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने बताया कि पाकिस्तान का मकसद न सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी टारगेट करना था. खुफिया सूचना के आधार पर सबसे बड़ा खतरा गोल्डन टेंपल को था.
उन्होंने कहा, “हमें पहले से अंदेशा था कि पाक सेना हमारे सैन्य ठिकानों के साथ-साथ आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना सकती है. इसलिए हमने स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा के लिए आधुनिक वायु रक्षा हथियार तैनात कर दिए थे.”
बता दें, 8 मई की सुबह अंधेरे में पाकिस्तान ने एक बड़ा हवाई हमला किया. इस हमले में ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क थी. वायु रक्षा गनर्स ने सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया और स्वर्ण मंदिर को पूरी तरह सुरक्षित रखा.
इसके साथ ही, मेजर जनरल शेषाद्रि ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. इस अभियान में पाकिस्तान के अंदर मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.
उन्होंने कहा, “हमने केवल आतंकियों को टारगेट किया. लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरिदके और जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय बहावलपुर जैसे ठिकानों पर बेहद सटीक हमले किए गए. हमने जानबूझकर पाकिस्तानी सेना या नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया.”
इस पूरे संघर्ष के दौरान भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने अपना दमखम दिखाया. कई ड्रोन, मिसाइलें और अन्य हवाई हथियार समय रहते नष्ट किए गए. इससे भारतीय सेना की एयर डिफेंस ताकत को दुनिया ने भी माना.
ये भी पढ़ें: सिर्फ़ ताकत नहीं, समन्वय भी: ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सैन्य एकता का प्रदर्शन
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…