देश

“रुपयों का ढेर मिलने के बाद सीएम क्यों बौखला गए हैं?”, दुर्ग में बघेल सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी और सत्तारूढ़ दल कांग्रेस चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्ग में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के अलावा भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि रायुपर में हुई कार्रवाई के बाद रुपयों का ढेर मिला है. जिसके बाद मुख्यमंत्री बौखला गए हैं.

“कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार की अपनी तिजोरियां भरना”

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनो को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है. भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं. भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है. कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार की अपनी तिजोरियां भरना. कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना. PSC घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया.

30 टका कक्का, आपका काम पक्का- पीएम

आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं- 30 टका कक्का, आपका काम पक्का. कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है. इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है. इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है. 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है. आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं?

“सीएम बताएं घोटालेबाजों से उनके क्या संबंध हैं?”

लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है. लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं. मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ कहां तक जा रहे हैं. यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है.

ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है- PM

आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं. मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं. लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है.

यह भी पढ़ें- “बेटे की बात सुनकर लगता है कि मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए”, वसुंधरा राजे ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत

मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति एक ही है – गरीब. जो गरीब है, मोदी उसका सेवक है, उसका भाई है, उसका बेटा है. मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी. आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

10 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago