देश

MP Election: “मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ हूं”, ज्योतिरादित्य के बयान पर कमलनाथ ने किया पलटवार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी के साथ चल रहा है. जिसमें नेता एकदूसरे पर जमकर हमलावर होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. सिंधिया अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी के 26 लाख फर्जी सर्टिफिकेट बांटे, उसमें से कुछ मेरे हाथों भी बंटवा दिए थे. इसलिए एक पुरानी कहावत है कि ‘झूठ बोले कौआ काटे’, तो मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ हूं.

कांग्रेस पर जमकर बरसे सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी के विकास को देखना है तो मुंगावली को देखिए, जहां बुनियादी संरचना विकास में अतुलनीय प्रगति का प्रमाण. जबकि कांग्रेस के शासन में ऐसा बिल्कुल भी नहीं था. यहां के लोग तरसते थे. रोजगार, शिक्षा, इलाज,सड़क-पानी के लिए दर-दर भटकते थे. न बिजली थी, न स्कूल और ना ही रेल, सब भगवान भरोसे चल रहा था. अब ये सब पुरानी बातें हो गई हैं. ये सब इतिहास में बदल गया है. बीजेपी ने पूरे क्षेत्र और यहां के लोगों के जीवन का कायाकल्प कर दिया है. जिसकी खुशी हर किसी के चेहरे पर दिखाई देती है.

“कांग्रेस के जमाने में विकास औंधे मुंह गिरता था”

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के जमाने में विकास पैदल चल-चलकर औंधे मुंह गिरता था. ऐसा इसलिए था क्योंकि गड्ढों में सड़कों को ढूंढना पड़ता था.य बिजली नहीं आती थी. इसलिए किसान समय पर फसलों की बुआई नहीं कर पाता था. अगर किसी तरह से बुआई हो भी जाती थी तो फसलों की सिंचाई में तमाम परेशानियां होती थीं. पहले किसान दिन में बुआई और रात में सिंचाई करता था. शहढोरा का युवा ये नहीं जानता कि 2003 से पहले कितनी शर्मनाक स्थिति थी. क्योंकि आज मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन है. विकास हो गया है. राज्य में विकास की रेल तेजी के साथ पटरी पर दौड़ रही है. इसको कायम रखने के लिए जनता भी प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें- “बेटे की बात सुनकर लगता है कि मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए”, वसुंधरा राजे ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत

सिंधिया ने कांग्रेस सरकार में फायदा उठाया- कमलनाथ

वहीं कमलनाथ ने सिंधिया के बयान पर कहा कि “सिंधिया जानते हैं कि उन्होंने कितनी बड़ी डील की है. उन्होंने कांग्रेस सरकार में रहते हुए कितना फायदा उठाया. इस बात की जनता भी गवाह है. काला कौआ वाले बयान पर कमलनाथ ने कहा कि वे (सिंधिया) चाहे काले हों या पीले हों, इसपर मुझे कुछ भी नहीं बोलना है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

8 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

17 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

17 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

24 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

29 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

29 minutes ago