अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फैबियन.
अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारत से बढ़े तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के रुख में नरमी आने लगी है. ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी भारी-भरकम टैरिफ लगाया है, हालांकि इसका कुछ खास असर भारत पर नहीं दिख रहा है. अब ट्रंप के नरम पड़ रहे तेवर पर भारत के पूर्व डिप्लोमैट (Former Diplomat) केपी फैबियन ने कहा कि “ट्रंप को यह बात समझ में आ रही है कि यह तरीका गलत था.”
पूर्व राजनयिक (Former Diplomat) केपी फैबियन ने कहा, “यह बात तो स्पष्ट हो गई है कि राष्ट्रपति ट्रंप समझ रहे हैं कि उनका शुरुआती अंदाजा गलत था, जिसमें उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाकर उसे झुकाना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें इसका अहसास हो गया है कि वे पूरी तरह से गलत थे, यही वजह है कि वे भारत के साथ दोस्ती करना चाहते हैं और व्यापार भी”
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के से नाराज होकर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था, जिसके बाद ये 50 प्रतिशत हो गया. ट्रंप के टैरिफ से भारत पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा, और ना ही ट्रंप जो चाहते थे, वो हुआ. Former Diplomat फैबियन ने बताया कि ट्रंप की ये रणनीति थी कि टैरिफ के दम पर भारत को झुका लेंगे, लेकिन वो इसमें पूरी तरह फेल हो गए.
बता दें कि हाल ही में ट्रंप ने एक बार फिर से भारत के साथ रिश्तों में गर्माहट लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी पहल उन्होंने पीएम मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताते हुए उन्हें महान प्रधानमंत्री बताने से की. ट्रंप के इस बयान पर पीएम मोदी ने सधी प्रतिक्रिया देते हुए सराहना की.थी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…