Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हो गया खुलासा! ट्रंप के तेवर में क्यों आई नरमी? इस पूर्व राजनयिक ने बताई एक-एक वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के से नाराज होकर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था, जिसके बाद ये 50 प्रतिशत हो गया.

Former Diplomat

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फैबियन.

अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारत से बढ़े तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के रुख में नरमी आने लगी है. ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी भारी-भरकम टैरिफ लगाया है, हालांकि इसका कुछ खास असर भारत पर नहीं दिख रहा है. अब ट्रंप के नरम पड़ रहे तेवर पर भारत के पूर्व डिप्लोमैट (Former Diplomat) केपी फैबियन ने कहा कि “ट्रंप को यह बात समझ में आ रही है कि यह तरीका गलत था.”

Former Diplomat ने बताई वजह

पूर्व राजनयिक (Former Diplomat) केपी फैबियन ने कहा, “यह बात तो स्पष्ट हो गई है कि राष्ट्रपति ट्रंप समझ रहे हैं कि उनका शुरुआती अंदाजा गलत था, जिसमें उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाकर उसे झुकाना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें इसका अहसास हो गया है कि वे पूरी तरह से गलत थे, यही वजह है कि वे भारत के साथ दोस्ती करना चाहते हैं और व्यापार भी”

ट्रंप जो चाहते थे, वो नहीं हुआ- केपी फैबियन

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के से नाराज होकर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था, जिसके बाद ये 50 प्रतिशत हो गया. ट्रंप के टैरिफ से भारत पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा, और ना ही ट्रंप जो चाहते थे, वो हुआ. Former Diplomat फैबियन ने बताया कि ट्रंप की ये रणनीति थी कि टैरिफ के दम पर भारत को झुका लेंगे, लेकिन वो इसमें पूरी तरह फेल हो गए.

यह भी पढ़ें- इस शख्स के दखल ने कर दिया बड़ा काम, अब भारत पर लगे टैरिफ को हटाएंगे ट्रंप! मोदी सरकार ने 1.8 मिलियन डॉलर में दिया था कॉन्ट्रैक्ट

बता दें कि हाल ही में ट्रंप ने एक बार फिर से भारत के साथ रिश्तों में गर्माहट लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी पहल उन्होंने पीएम मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताते हुए उन्हें महान प्रधानमंत्री बताने से की. ट्रंप के इस बयान पर पीएम मोदी ने सधी प्रतिक्रिया देते हुए सराहना की.थी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital