देश

उद्घाटन के बाद भी जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट के लिए 45 दिन का इंतजार क्यों?

Jewar Airport flight start date: उत्तर प्रदेश के लिए आज (28 मार्च) का दिन बेहद ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने अत्याधुनिक ‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट’ के पहले चरण का भव्य उद्घाटन कर दिया है. इसके साथ ही यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं. करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है, लेकिन यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यहां से व्यावसायिक उड़ानें कब से शुरू होंगी?

उड़ानों के लिए 45 दिन का इंतजार क्यों?

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद भी यहां से फ्लाइट पकड़ने के लिए यात्रियों को लगभग 45 दिनों का इंतजार करना होगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इस एयरपोर्ट को 11 मार्च को एयरोड्रम लाइसेंस (Aerodrome License) मिला है. विमानन नियमों के तहत, लाइसेंस मिलने और कमर्शियल फ्लाइट सर्विस शुरू होने के बीच आमतौर पर 45 दिनों का अंतर (Cooling-off Period) होता है.

इस समय का इस्तेमाल एयरलाइंस और अन्य एजेंसियां कमर्शियल ऑपरेशन की अपनी अंतिम तैयारियों (जैसे- स्टाफ डिप्लॉयमेंट, ग्राउंड हैंडलिंग, और सिस्टम टेस्टिंग) के लिए करती हैं. ऐसे में पूरी संभावना है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत से जेवर एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी.

किन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट (Flight From Jewar Airport)

शुरुआती चरण में जेवर एयरपोर्ट से देश के 50-60 शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी. इसके लिए अकासा (Akasa), इंडिगो (Indigo) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के साथ करार किया गया है. शुरुआत में यहां से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा, जयपुर, वाराणसी और भोपाल के लिए उड़ानें मिलेंगी. इंडिगो अकेले करीब 45 शहरों को कवर करेगी.

ये भी पढ़ें: सियासत से कैसे बचा जेवर एयरपोर्ट? जानें 25 साल, 3 PM, 6 CM और राजनाथ सिंह के सपने की कहानी

पहले 6 महीने तक सिर्फ घरेलू (Domestic) उड़ानें ही संचालित होंगी. इसके बाद ही अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी. एयरलाइंस द्वारा अपना फाइनल समर शेड्यूल जारी करते ही जल्द ही टिकट बुकिंग की प्रक्रिया (Jewar airport ticket booking) भी ऑनलाइन शुरू कर दी जाएगी.

कोहरे में भी नहीं रुकेगी उड़ान

जेवर एयरपोर्ट तकनीकी रूप से बेहद उन्नत है. यहां ‘आईएलएस सीएटी-3’ (ILS CAT-3) सिस्टम लगाया गया है, जिससे उत्तर भारत के घने कोहरे और खराब मौसम में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग हो सकेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए पहले चरण (सालाना 1.2 करोड़ यात्री क्षमता) में 48 चेक-इन काउंटर, 9 सुरक्षा जांच लेन, 9 इमिग्रेशन काउंटर और 10 एयरोब्रिज बनाए गए हैं. इसके अलावा, यात्रियों को डिजीयात्रा (DigiYatra) और सेल्फ बैगेज ड्रॉप जैसी पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस सुविधाएं मिलेंगी.

ये भी पढ़ें: जेवर से बदलेंगे नोएडा के तेवर! 26 साल का वनवास खत्म, क्या छिन जाएगी गुड़गांव की बादशाहत?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे का भारी दबाव कम होगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी भी शानदार हो जाएगी. यमुना एक्सप्रेसवे, रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और भविष्य में बुलेट ट्रेन से जुड़ने वाला यह एयरपोर्ट आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बनने जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

2 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

4 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

56 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago