देश

लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवान की पत्नी से झारखंड में सामूहिक बलात्कार, केस दर्ज

झारखंड से यौन उत्पीड़न का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, लद्दाख के लेह जिले में तैनात भारतीय सेना के एक जवान की पत्नी के साथ रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में चार हमलावरों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया है. पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सेना के जवान की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि चार लोग सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को उसके घर में घुस आए और उसके साथ बलात्कार किया.

15 दिन पहले ही अपने नए घर में रहने आई थी

आर्मी जवान की पत्नी ने रांची के खरसीदाग ओपी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह 15 दिन पहले ही अपने नए घर में रहने आई है. महिला के अनुसार वह बलात्कार करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं जानती है. महिला खूंटी जिले की रहने वाली है और खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित घर में अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी, तभी बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर बलात्कार किया. महिला का पति भारतीय सेना में हैं और फिलहाल लेह में तैनात हैं.

घटना के बाद ग्रामीण एसपी एसपी सुमित अग्रवाल और डीएसपी मुख्यालय अमर पांडेय कथित यौन शोषण की जांच के लिए मौके पर पहुंचे. पीड़िता ने दोनों अधिकारियों को अपनी आपबीती भी सुनाई. रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता हाल ही में अपने नए बने घर में रहने आई है.

किसी आरोपी को नहीं पहचानती महिला

ग्रामीण एसपी के मुताबिक पीड़िता अपने साथ बलात्कार करने वाले चारों अपराधियों में से किसी को नहीं पहचानती है. पीड़िता के मुताबिक रात 12 से 12.30 के बीच चार अपराधी उसके घर में घुसे और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पीड़ित महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जबकि मामले में आगे की जांच की जा रही है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द मामला स्पष्ट हो जाएगा. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

35 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago