गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
राफेल लड़ाकू विमान
Rafale Fighter Jets: भारतीय नौसेना के लिए चौथी पीढ़ी के उन्नत लड़ाकू विमान की खरीद की दिशा में भारत सरकार फ्रांसिसी सरकार के साथ जल्द वार्ता करेगी. हजारों करोड़ रुपये के इस सौदे को अंजाम तक पहुंचाने के लिए फ्रांस का उच्चस्तरीय दल भारत आने वाला है. उस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रह सकते हैं.
रक्षा उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच 30 मई से वार्ता शुरू होगी. इसके लिए फ्रांस का दल वार्ता शुरू करने के लिए अपने भारतीय समकक्षों से मुलाकात करेगा. फ्रांस के दल में उसके रक्षा मंत्रालय और मूल उपकरण निर्माता दासो एविएशन एवं थेल्स समेत उद्योग जगत के अधिकारी शामिल होंगे. भारतीय दल में रक्षा खरीद विभाग एवं नौसेना के अधिकारी शामिल होंगे. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, वे इस वित्त वर्ष के आखिर तक फ्रांस के साथ वार्ता पूरी करके समझौते पर हस्ताक्षर करने का प्रयास करेंगे.
भारतीय नौसेना के दो विमान वाहक पोतों आईएनएस विक्रांत और आइएनएस विक्रमादित्य के लिए 26 राफेल विमान खरीदने के लिए भारत की निविदा पर फ्रांस ने दिसंबर में ही अपना जवाब दाखिल कर दियाथा. भारत ने फ्रांस की बोली (बिड) का विस्तृत अध्ययन किया है, जिसमें विमान की कीमत एवं अनुबंध के अन्य विवरण शामिल हैं. भारत अब फ्रांस सरकार के साथ सौदे के लिए कड़ी बातचीत करेगा, क्योंकि यह सरकार से सरकार के बीच अनुबंध है.
राफेल डील की खबरों के बीच भारतीय नौसेना प्रमुख ने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि परियोजना के लिए आवश्यक समयसीमा में काफी कमी लाई जाए ताकि विमानों को यथाशीघ्र नौसेना में शामिल किया जा सके.
— भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…