खेल

Sports News: भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम जर्मनी से 2-3 से हारी

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम यूरोप टूर के अपने चौथे मैच में जर्मनी से अंतिम मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-3 से हार गयी. योगम्बर रावत और गुरजोत सिंह ने भारतीय टीम के लिए एक-एक गोल किया.

जर्मनी ने भारत को 2-3 से हराया

पहले क्वार्टर में काफी एक्शन देखने को मिला. भारतीय टीम के पास पेनल्टी कार्नर के जरिये बढ़त बनाने के मौके थे लेकिन दोनों टीमें एक-दूसरे के डिफेंस से पार नहीं पा सकीं. पहला क्वार्टर गोल रहित रहा.

भारतीय टीम ने जारी रखा वापसी का प्रयास

दूसरे क्वार्टर में पांच मिनट बाद ही जर्मन ने गतिरोध तोड़ते हुए मैदानी गोल दागकर बढ़त बना ली. भारतीय टीम ने वापसी का प्रयास जारी रखा और योगम्बर रावत के जरिये पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर आधे समय तक स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

भारत ने तीसरे क्वार्टर में कुछ ही मिनट बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और फॉरवर्ड गुरजोत ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए बढ़त बना ली. जर्मनी ने कुछ मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर कर दिया.

ब्रेडा में होगा आखिरी मुकाबला

तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 2-2 से बराबर रहा. अंतिम क्वार्टर के आखिरी मिनटों में जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए गोल कर मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम यूरोप दौरे का अपना आखिरी मुकाबला जर्मनी से ब्रेडा में बुधवार को खेलेगी.

ये भी पढ़ें- Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना से 0-3 से हारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

47 minutes ago