देश

“भारत के प्रति समर्पित हैं…” बैन लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट की चेतावनी के बाद विकिपीडिया फाउंडेशन की ओर से आया बयान

Wikipedia: विकिपीडिया पर बैन लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट की चेतावनी के बाद विकिपीडिया ने अपनी स्थिति को साफ किया है. विकिपीडिया फाउंडेशन ने कहा है कि वे भारत के प्रति समर्पित है और उन्हें बैन जैसी स्थिति का सामना भारत मे न करना पड़े इसके लिए जरूरी कदम उठाएंगे. विकिपीडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भारत के लोगों का खुले और सुरक्षित ऑनलाइन एनवायरमेंट में फ्री और भरोसेमंद जानकारी शेयर करने और उस तक पहुंचाने का अधिकार बना रहे.

जस्टिस नवीन चावला ने विकिपीडिया को अवमानना नोटिस जारी किया है जिसके बाद विकिपीडिया का यह बयान आया है. दरअसल हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद विकिपीडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आपको भारत पसंद नही है तो कृपया भारत में काम न करें, हम सरकार से आपकी साइट को ब्लॉक करने के लिए कहेंगे. विकिपीडिया पर आरोप है कि साइट पर दी गई जानकारी सही नहीं होती है और अपमानसूचक होती है.

ये भी पढ़ें-“मिट जाएगा नामों निशान…” बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह ने की भविष्यवाणी-Video

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अगर आपको भारत पसंद नही है तो कृपया भारत में काम न करें. इसके साथ ही अदालत ने विकिपीडिया के एक अधिकृत प्रतिनिधि को 25 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान विकिपीडिया ने अपने बचाव में कहा था कि उसकी ओर से कुछ दस्तावेज पेश किए जाने तक सूचना जारी करने में देरी की गई थी. ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि विकिपीडिया भारत में नही है.

बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में विकिपीडिया के खिलाफ अवमानना याचिका दायर किया है. क्योंकि विकिपीडिया पर एएनआई के बारे में जानकारी दी गई थी कि वो मौजूदा सरकार के लिए एजेंडा चलाने वाली एजेंसी है. गौरतलब है कि विकिपीडिया एक ओपन वेबसाइट है. यहां पर देश दुनिया की हर तरह की जानकारी मिलती है. अगर आपको कुछ भी ऑनलाइन पर सर्च करना है, तो आप विकिपीडिया का इस्तेमाल कर सकते है. यह एक ओपन प्लैटफॉर्म है, जिस पर दुनियाभर में कोई भी एडिट करके जानकारी दे सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Anant Singh Case: फिर जेल जाएंगे अनंत सिंह? दुलारचंद यादव मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तेज

Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…

1 minute ago

Sugarcane Price: किसानों की होगी बल्ले-बल्ले! प्रति एकड़ 11,500 रुपये तक बढ़ेगी कमाई, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…

12 minutes ago

West Bengal Textbook Updates: अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ पढ़ेंगे बंगाल के बच्चे, पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव का प्रस्ताव

West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…

32 minutes ago

पाकिस्तान में न्याय का निकला जनाजा, एक बैरियर हटाने पर मानवाधिकार दंपति को 10 साल की जेल

Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…

34 minutes ago