लाइफस्टाइल

Teeth Whitening Home Remedies: अब दांतों का पीलापन होगा गायब, बस आज से ही अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies For Teeth Whitening: दांत सिर्फ खाना चबाने के काम नहीं करते बल्कि आपके चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं. दांतों की बनावट या रंग में किसी भी तरह का बदलाव आपकी सूरत को बिगाड़ सकता है. सफेद और मोती जैसे चमकने वाले दांत भला किसे पसंद नहीं हैं. ऐसे में हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार पीले दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए. लापरवाही करने से दांतों को नुकसान हो सकता है. ऐसा करने से दांतों में सेंसिटिविटी और कैविटी का खतरा भी बढ़ सकता है. दांतों को साफ रखने का सबसे सुरक्षित तरीका नियमित रूप से ब्रश करना है. इसके अलावा आप इन घरेलू नुस्खों को भी अपनाकर अपने दांतों को चका सकते हैं.

आत्मविश्वास होता है कम (Home Remedies For Teeth Whitening)

पीले दांत या गंदे दांत, दांतों की सही देखभाल ना करने का नतीजा होता है, जिसके चलते आपका आत्मविश्वास भी कम होता है. आप लोगों से खुलकर बात नहीं कर पाते हैं. लेकिन, ऐसी कई चीजें हैं जिनके 3 से 4 बार ही इस्तेमाल से दांतों पर असर दिखने लगेगा और दांत सफेद होने लगेंगे. तो क्या हैं ये घरेलू नुस्खे आइए जानते हैं.

पीले दांतों को इन घरेलू उपाय से करें साफ (Home Remedies For Teeth Whitening)

यह भी पढ़ें : अगर आप भी अधिक मात्रा में खाते हैं फास्ट फूड तो हो जाएं सावधान, इन 10 बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

1.नीम का पाउडर

दांतों से पीलापन हटाने के लिए नीम के पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले नीम का पाउडर लें और ब्रश से दांतों की सफाई करें. इसे एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों से बैक्टीरिया को दूर करते हैं. दांतों की सेहत के लिए नीम के दातुन से भी दांत साफ कर सकते हैं.

2.बेकिंग सोड़ा

दांतों का पीलापन हटाने के लिए बेकिंग सोड़ा ब्लीच की तरह काम करता हैं. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाए और इस पेस्ट को 3 से 4 मिनट तक दांतों पर लगाए रखने के बाद ब्रश पर टूथपेस्ट लेकर दांतों को सामान्य तरह से साफ कर लें.

3.सरसो का तेल

सबसे पहले आधा चम्मच नमक में सरसो के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और उससे दांतो को साफ करें. इन तमाम तरीकों से आप अपने दांत को साफ रख सकते हैं.

इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से आजमाकर आप अपने दांतों को साफ और चमकदार बना सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

49 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago