दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
KBC के शो में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे राहुल कुमार
Kaun Banega Crorepati 15: मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पती का सीजन 15 भी काफी सुपर डुपर हिट हो रहा है. इस बार शो में काफी बदलाव किए गए हैं, इसलिए शो काफी ज्यादा मजेदार हो गया है. शो के लेटेस्ट रोलओवर कंटेस्टेंट राहुल कुमार नेमा (Rahul Kumar Nema) होते हैं और वह शो के पहले कंटेस्टेंट हैं जो 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचते हैं. अगर इनकी जिंदगी की बात की जाए तो ये लोगों के लिए काफी इंस्पायरिंग है, क्योंकि इन्हें एक जेनेटिक बीमारी है, जिसे ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) कहते हैं. इस बिमारी में हड्डियां अपने आप चटकने लगती हैं. इसकी वजह से इंसान को फ्रैक्चर होने लगते है.
कंटेस्टेंट राहुल कुमार ने भी बताया कि उनको अभी तक 360 बार फ्रैक्चर हो चुका है. इसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. हालांकि इसके बाद भी वह महेनत करना नहीं छोड़ते हैं. वो आज भी मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की भोपाल के शाहपुरा ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी करते हैं.
12 लाख 50 हजार रुपये जीतने के बाद बिग बी (अमिताभ बच्चने) उनसे पूछते हैं कि वह इससे क्या करना चाहते हैं. इसके बाद राहुल बताते हैं कि, “मैं हमेशा अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता था और इस रकम से मैं एक रोबोटिक पैर खरीदना चाहता हूं या उम्मीद करता हूं कि कोई मेरे लिए उपयुक्त कृत्रिम पैर बना सके. अगर यह सफल रहा तो इससे दूसरों को भी मदद मिलेगी.” इसके बाद राहुल 25 लाख और 50 लाख रुपये के सवाल को भी जीत जाते हैं. इसके साथ ही वह 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट बन जाते हैं. इस दौरान अमिताभ बच्चन उन्हें यहां तक पहुंच के लिए बधाई देते हैं.
यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra: पवित्र अमरनाथ की गुफा से लौटते समय 300 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालू, दर्दनाक मौत
फिर उनसे 1 करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछा जाता है कि इनमें से किस पूर्व मुख्यमंत्री को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है ? ऑप्शन में उनको 1. श्री ज्योति बसु 2. श्री बीजू पटनायक 3. श्री वीरप्पा मोइली 4.नंबूदरीपाद. इस सवाल के जवाब में राहुल कुमार थोडे़ कन्फ्यूज हो जाते हैं और 50 लाख रुपये की राशि जीतकर गेम को छोड़े देते हैं. हालांकि गेम छोड़ने के बाद वह सवाल का जवाब देते हैं, लेकिन वह गलत ही निकलता है.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…