नीतीश और तेजस्वी (फोटो-सोशल मीडिया)
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. जदयू से अलग होकर उपेंद्र कुशवाहा ने जहां अपनी नई पार्टी बना ली है वहीं अब बिहार सरकार में गठबंधन धर्म निभा रही आरजेडी के विधायक विजय मंडल के दावे ने एक बार फिर से बिहार में सियासी तूफान मचा दिया है. अपने दावे में विजय मंडल ने कहा है कि होली के बाद बिहार की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है. इसे लेकर उनका कहना है कि मार्च में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे.
JDU के अध्यक्ष ललन सिंह ने बिहार की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कहा है कि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है. इसलिए यह फैसला अभी नहीं किया जा सकता. 2025 में इस बारे में विचार किया जाएगा.
तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव
तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर बोलते हुए ललन सिंह का कहना था कि नीतीश कुमार भी इस बारे में अपना बयान दे चुके हैं कि 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. इस बारे में उन्होंने यह कहा कि चुनाव किसी के भी नेतृत्व में लड़ा जा सकता है. लेकिन विधायक मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं. आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है. इसलिए यह फैसला अभी नहीं किया जा सकता. 2025 में इस बारे में विचार किया जाएगा.
क्या 2025 में तेजस्वी बनेंगे बिहार के सीएम?
2025 में तेजस्वी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने के सवाल को लेकर ललन सिंह का कहना था कि अभी 2025 आने में समय है. वहीं 2025 में महागठबंधन के नेतृत्व पर भी उनका यही कहना था कि ये उस वक्त देखा जाएगा. हालांकि उन्होंने तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर यह भी कहा कि हमने कभी नहीं कहा वह सीएम नहीं होंगे.
इसे भी पढ़ें: S Jaishankar: दोबारा पीएम बनते ही इंदिरा गांधी ने मेरे पिता को हटा दिया था… एस. जयशंकर ने याद किया वाकया
2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे तेजस्वी- नीतीश कुमार
पिछले दिनों विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने इस बात का जिक्र किया था कि 2025 में महागठबंधन को तेजस्वी यादव लीड करेंगे. वर्तमान में बिहार की गठबंधन सरकार में RJD के जहां 80 विधायक हैं वहीं जदयू के 43 विधायक हैं. यही कारण है कि समय-समय पर तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठती रहती है. आरजेडी के नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को सीएम बनाकर खुद दिल्ली पर ध्यान देना चाहिए.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…