पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर
Shoab Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि 18 साल पहले आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ के लिए उन्हें लीड रोल ऑफर किया गया था.
शोएब अख्तर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है. इस बीच उन्होंने दावा किया है कि 2005 में महेश भट्ट की फिल्म गैंगस्टर के लिए उनसे संपर्क किया गया था. हालांकि, शोएब इस फिल्म में नजर नहीं आए थे.
बता दें कि ‘गैंगस्टर’ की मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी, शाइनी आहूजा, गुलशन ग्रोवर के साथ नवोदित कलाकार के तौर पर कंगना रनौत ने भी पदार्पण किया था. इस फिल्म में कंगना की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी और उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के अवार्ड से नवाजा भी गया था.
ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana: आयरलैंड के खिलाफ खूब बरसा इस घातक खिलाड़ी का बल्ला, बनाया खास रिकॉर्ड
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश भट्ट की तरफ से शोएब अख्तर को अप्रोच किया गया था. शोएब अख्तर को क्रिकेट के अलावा एक्टिंग का भी शौक रहा है. शोएब अख्तर पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी काफी लोकप्रिय रहे हैं. वह कई मौकों पर भारतीय टीम और भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते नजर आते हैं. हालांकि, खेल के मैदान पर वे बिल्कुल अलग नजर आते थे और अक्सर भारतीय खिलाड़ियों से उलझ जाया करते थे. उनकी तेज रफ्तार गेंदें कई दफे भारतीय टीम को मुश्किल में डाल देती थीं. मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंदिता से इतर वह सोशल मीडिया के जरिए अक्सर भारतीय खिलाड़ियों का सपोर्ट करते नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: Selfie Controversy: सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ सपना गिल की मांग, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर दर्ज हो FIR
पिछले साल शोएब ने अपनी बायोपिक ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस: रेसिंग अगेंस्ट द ऑड्स’ का खुलासा किया था. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी बायोपिक का निर्माण शुरू हुआ है या नहीं. इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…