फोटो-सोशल मीडिया
UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है तो वहीं अब जल्द ही कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर ग्रेड- ए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख भी समाप्ति की ओर बढ़ रही है. जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हों वह जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं. मालूम हो कि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से वैकेंसी निकाली गई थी, जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो आगामी 28 जनवरी, 2024 को बंद हो जाएगा.
मालूम हो कि यूपी के युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी सरकार द्वारा ये भर्ती निकाली गई है. कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती प्रकिया के माध्यम से कुल 930 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. तो दूसरी ओर प्रोग्रामर ग्रेड वैकेंसी के अन्तर्गत कुल 55 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. बता दें कि, यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोगामर ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा और इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन करना होगा. अगर बिना फीस जमा किए कोई आवेदन करता है तो उसकी प्रक्रिया को पूरा नहीं माना जाएगा और आवेदन निरस्त हो जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को इसका खास ख्याल रखना होगा.
कुल पद- 930 हैं तो वहीं अनारक्षित पद 381, ईडब्ल्यूएस-91, अन्य पिछड़ा वर्ग-249, अनुसूचित जाति-193, अनुसूचित जनजाति-16 पद हैं. तो दूसरी ओर यूपी पुलिस प्रोगामार ग्रेड-A भर्ती वैकेंसी के लिए अनारक्षित पद 24, ईडब्ल्यूएस-5, अन्य पिछड़ा वर्ग-14, अनुसूचित जाति-11, अनुसूचित जनजाति- 1. मालूम हो कि, इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 जनवरी,2024 से शुरू हुई थी, जो कि आगामी 28 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रही है. इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं. गौरतलब है कि यूपी के युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी सरकार लगातार विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुकी है. तो इसी के साथ ही स्टार्टअप्स में रुचि रखने वाले युवाओं व उद्यमियों की भी सरकार लगातार आर्थिक मदद कर रही है. इसी के साथ ही तमाम योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, ताकि प्रदेश के युवा खाली न बैठें और सभी के हाथों में रोजगार हो.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…