Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर भर्ती के लिए बंद होने वाली है विंडो, जल्दी करें आवेदन, देखें अंतिम तारीख

यूपी के युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी सरकार द्वारा ये भर्ती निकाली गई है. कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती प्रकिया के माध्यम से कुल 930 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

UP Police

फोटो-सोशल मीडिया

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है तो वहीं अब जल्द ही कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर ग्रेड- ए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख भी समाप्ति की ओर बढ़ रही है. जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हों वह जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं. मालूम हो कि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से वैकेंसी निकाली गई थी, जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो आगामी 28 जनवरी, 2024 को बंद हो जाएगा.

मालूम हो कि यूपी के युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी सरकार द्वारा ये भर्ती निकाली गई है. कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती प्रकिया के माध्यम से कुल 930 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. तो दूसरी ओर प्रोग्रामर ग्रेड वैकेंसी के अन्तर्गत कुल 55 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. बता दें कि, यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोगामर ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा और इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन करना होगा. अगर बिना फीस जमा किए कोई आवेदन करता है तो उसकी प्रक्रिया को पूरा नहीं माना जाएगा और आवेदन निरस्त हो जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को इसका खास ख्याल रखना होगा.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की पहली मंगला आरती देखने को उमड़े लाखों भक्त, मुख्य पुजारी ने कहा, “आज और कल नहीं मिलेंगे दर्शन”

देखें पदों की संख्या की पूरी डिटेल

कुल पद- 930 हैं तो वहीं अनारक्षित पद 381, ईडब्ल्यूएस-91, अन्य पिछड़ा वर्ग-249, अनुसूचित जाति-193, अनुसूचित जनजाति-16 पद हैं. तो दूसरी ओर यूपी पुलिस प्रोगामार ग्रेड-A भर्ती वैकेंसी के लिए अनारक्षित पद 24, ईडब्ल्यूएस-5, अन्य पिछड़ा वर्ग-14, अनुसूचित जाति-11, अनुसूचित जनजाति- 1. मालूम हो कि, इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 जनवरी,2024 से शुरू हुई थी, जो कि आगामी 28 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रही है. इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं. गौरतलब है कि यूपी के युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी सरकार लगातार विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुकी है. तो इसी के साथ ही स्टार्टअप्स में रुचि रखने वाले युवाओं व उद्यमियों की भी सरकार लगातार आर्थिक मदद कर रही है. इसी के साथ ही तमाम योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, ताकि प्रदेश के युवा खाली न बैठें और सभी के हाथों में रोजगार हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital