धर्मनगरी काशी में रविवार का दिन देशभक्ति के अनूठे उत्साह और हैरतअंगेज रोमांच से भर गया. पवित्र गंगा नदी के ऊपर जब भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दहाड़ भरी, तो पूरे वाराणसी का आसमान गूंज उठा. मौका था वायुसेना के 94 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का. नमो घाट पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. पीएम मोदी ने राफेल और सुखोई जैसे आधुनिक विमानों के हवाई करतबों का काफी गंभीरता से अवलोकन किया और जांबाज पायलटों के शौर्य का अभिवादन किया.
गंगा के घाटों पर मौजूद हजारों लोगों की नजरें लगातार आसमान पर टिकी रहीं. इस एयर शो में राफेल और सुखोई समेत 52 लड़ाकू विमानों और कुल 100 से ज्यादा वायुसैनिक साजो-सामान का प्रदर्शन तय किया गया था. लड़ाकू विमानों के साथ हेलीकॉप्टरों की समन्वित उड़ानों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम रही. नौ हॉक विमानों की टीम ने आसमान में एक साथ उड़ान भरते हुए जब रंगीन धुएं से तिरंगे की आकृति उकेरी, तो घाटों पर मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारों और तालियों से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया. इसके अलावा स्वदेशी तेजस और सी-17 ग्लोबमास्टर के फ्लाईपास्ट ने भी वायुसेना की ताकत का लोहा मनवाया.
एयर शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे, जहां उन्होंने अरविंद लिमिटेड की नई टेक्सटाइल यूनिट का उद्घाटन किया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से पुलिस लाइन होते हुए नमो घाट पहुंचे. करीब 7 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर काशीवासियों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से अपने सांसद और पीएम का जोरदार स्वागत किया. घाट की सीढ़ियों से लेकर गंगा के दूसरे छोर (डोमरी, कटेसर) तक जुटी भारी भीड़ ने इस आयोजन को एक जन-उत्सव का रूप दे दिया.
यह भी पढ़ें: चेन्नई के स्टार्टअप्स का दम और फाइबर ऑप्टिक्स की क्रांति: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने भारतीय मेधा का बढ़ाया मान
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…