Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

काशी में एयर शो का रोमांच, पीएम मोदी के सामने सूर्यकिरण ने आसमान में उकेरा तिरंगा

काशी के नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राफेल, सुखोई और सूर्यकिरण टीम ने अद्भुत हवाई करतब दिखाए.

Wings Over Ganga Air Show Varanasi PM Modi Rafale Suryakiran Namo Ghat

धर्मनगरी काशी में रविवार का दिन देशभक्ति के अनूठे उत्साह और हैरतअंगेज रोमांच से भर गया. पवित्र गंगा नदी के ऊपर जब भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दहाड़ भरी, तो पूरे वाराणसी का आसमान गूंज उठा. मौका था वायुसेना के 94 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का. नमो घाट पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. पीएम मोदी ने राफेल और सुखोई जैसे आधुनिक विमानों के हवाई करतबों का काफी गंभीरता से अवलोकन किया और जांबाज पायलटों के शौर्य का अभिवादन किया.

52 लड़ाकू विमान और सूर्यकिरण टीम का तिरंगा फॉर्मेशन

गंगा के घाटों पर मौजूद हजारों लोगों की नजरें लगातार आसमान पर टिकी रहीं. इस एयर शो में राफेल और सुखोई समेत 52 लड़ाकू विमानों और कुल 100 से ज्यादा वायुसैनिक साजो-सामान का प्रदर्शन तय किया गया था. लड़ाकू विमानों के साथ हेलीकॉप्टरों की समन्वित उड़ानों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम रही. नौ हॉक विमानों की टीम ने आसमान में एक साथ उड़ान भरते हुए जब रंगीन धुएं से तिरंगे की आकृति उकेरी, तो घाटों पर मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारों और तालियों से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया. इसके अलावा स्वदेशी तेजस और सी-17 ग्लोबमास्टर के फ्लाईपास्ट ने भी वायुसेना की ताकत का लोहा मनवाया.

टेक्सटाइल यूनिट का उद्घाटन

एयर शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे, जहां उन्होंने अरविंद लिमिटेड की नई टेक्सटाइल यूनिट का उद्घाटन किया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से पुलिस लाइन होते हुए नमो घाट पहुंचे. करीब 7 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर काशीवासियों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से अपने सांसद और पीएम का जोरदार स्वागत किया. घाट की सीढ़ियों से लेकर गंगा के दूसरे छोर (डोमरी, कटेसर) तक जुटी भारी भीड़ ने इस आयोजन को एक जन-उत्सव का रूप दे दिया.

यह भी पढ़ें: चेन्नई के स्टार्टअप्स का दम और फाइबर ऑप्टिक्स की क्रांति: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने भारतीय मेधा का बढ़ाया मान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital