Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चेन्नई के स्टार्टअप्स का दम और फाइबर ऑप्टिक्स की क्रांति: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने भारतीय मेधा का बढ़ाया मान

‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में पीएम मोदी ने चेन्नई के डीप-टेक स्टार्टअप्स की तारीफ की और फाइबर ऑप्टिक्स के जनक महान वैज्ञानिक नरिंदर सिंह कपानी की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया.

Mann Ki Baat PM Modi Narinder Singh Kapany Father of Fiber Optics IIT Madras

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में देश की युवा शक्ति, इनोवेशन और देश के महान वैज्ञानिकों के योगदान को नमन किया. पीएम मोदी ने अपने हालिया चेन्नई दौरे का अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे IIT मद्रास के इनक्यूबेशन इकोसिस्टम की मदद से हमारे युवा देश और दुनिया की बड़ी समस्याओं का तकनीक के दम पर अनोखा समाधान ढूंढ रहे हैं.

चेन्नई के युवाओं का कमाल

पीएम मोदी ने बताया कि चेन्नई में मेट्रो सफर के दौरान युवाओं से संवाद और फिर आईआईटी मद्रास में स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों से मिलना बेहद सुखद अनुभव रहा. उन्होंने कुछ खास स्टार्टअप्स की सराहना की, जिनमें से एक सोने की शुद्धता परखने की तकनीक पर काम कर रहा है ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके. वहीं, एक युवा टीम बैंकिंग फ्रॉड में डूबी रकम को तेजी से रिकवर करने का प्लेटफॉर्म बना रही है.

इसके अलावा, सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती जांच में एआई (AI) के इस्तेमाल पर भी काम चल रहा है. समुद्र के ऊपर उड़ने वाले इलेक्ट्रिक वाहन, ड्रोन के लिए फास्ट चार्जिंग बैटरी और डिफेंस टेक्नोलॉजी में एआई जैसे डीप-टेक प्रोजेक्ट्स यह साबित करते हैं कि सही माहौल मिलने पर भारतीय युवा कमाल कर सकते हैं.

नरिंदर सिंह कपानी को किया नमन

प्रधानमंत्री ने आगामी 31 अक्टूबर को भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. नरिंदर सिंह कपानी की 100वीं जयंती का जिक्र करते हुए उन्हें याद किया. पंजाब के मोगा जिले में जन्मे डॉ. कपानी को पूरी दुनिया “फाइबर ऑप्टिक्स के जनक” के रूप में मानती है. लाइट को बेहद महीन कांच के रेशों के जरिए आगे भेजने की उनकी रिसर्च ने आज के इंटरनेट और डिजिटल संचार क्रांति की नींव रखी. पीएम मोदी ने देश की युवा पीढ़ी से अपील की कि वे ऐसे महान वैज्ञानिकों के जीवन और संघर्षों के बारे में पढ़ें और उनसे प्रेरणा लें.

यह भी पढ़ें: मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital