महाकुंभ 2025

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले, सिर्फ 59 रुपये में ये कंपनी दे रही खास इंश्योरेंस, यहां जानें पूरी डिटेल

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है. 12 साल लगने वाला दुनिया का ये सबसे बड़ा मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा. ऐसे में अगर आप इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आप सिर्फ 59 रुपये में इंश्योरेंस लेकर कई तरह के कवरेज पा सकते हैं. इनमें मेडिकल इमजरेंसी से लेकर पर्सनल दुर्घटनाएं और यात्रा में होने वाली असुविधाएं तक शामिल है. इंश्योरेंस की ये सुविधा PhonePe ने खास महाकुंभ यात्रियों के लिए शुरू किया गया है.

59 रुपये में यात्रियों को मिल रहा इंश्योरेंस

अगर आप महाकुंभ मेले में शामिल हो रहे हैं तो उन यात्रियों के लिए PhonePe ने खास इंश्योरेंस सुविधा शुरू की है, जिसमें महज 59 रुपये में तमाम तरह के कवरेज मिल जाते हैं. PhonePe ने इसके लिए ICICI लोम्बार्ड के साथ साझेदारी कि है. इस प्लाम का मकसद लोगों को उनकी इस धार्मिक यात्रा के दौरान संभावित खतरों से बचाना है इनमें किसी तरह की कोई मेडिकल इमर्जेंसी से लेकर सामान की चोरी तक शामिल है. न केवल ट्रेन, बल्कि कंपनी बस यात्रियों को भी ये इंश्योरेंस सुविधा दे रही है.

इस बीमा योजना में मिलेंगे दो ऑप्शन

अगर आप ट्रेन और बसे से सफर करते हैं तो इसके लिए आपको 59 रुपये देना होगा जबकि फ्लाइट यात्रियों को ये प्लान लेने के लिए 99 रुपये की रकम चुकानी होगा. बता दें कि फोन-पे ने बीमा के यही दो प्रकार उपलब्ध कराए हैं. इसके अलावा बात करें इस इंश्योरेंस प्लान की बैधता के बारे में तो ये 13 जनवरी से 25 फरवरी 2025 तक ही उपबल्ध है.

यह भी पढ़ें: Indian Railway Rules: भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेन दुर्घटना में मौत होने पर कब-कब मिलता है मुआवजा? जानें नियम

बीमा कवर के मुख्य प्वाइंट

इस योजना के तहत यात्री को अस्पताल में भर्ती होने पर और ओपीडी में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी. वो डॉक्टर से परामर्श कर सकेगा, इसके साथ ही उसे व्यक्तिगत दुर्घटना कवरेज भी मिलेगा. इस सुविधाओं के अलावा यात्री को चेक-इन बैगेज के नुकसान का मुआवजा मिलेगा और यात्रा कैंसिलेशन और कनेक्टिंग फ्लाइट मिसिंग का मुआवजा भी मिलेगा. इस इंश्योरेंस प्लान का बीमा कवरेज 1 लाख रुपये का होगा. फ्लाइट यात्रियों के लिए ये कवरेज सिर्फ घरेलू उड़ानों से यात्रा करने वाले पॉलिसीधारकों के लिए लागू होगा.

ऐसे खरीद सकते हैं इंश्योरेंस प्लान

  • महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए अगर आप PhonePe ऐप के माध्यम से बीमा कवरेज लेना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको PhonePe App पर इंश्योरेंस सेक्शन में जाएं, फिर Mahakumbh Insurance पर क्लिक करें.
  • फिर अब नए पेज पर खास इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स से संबंधित डिटेल आएगी, यहां Buy Now पर क्लिक करें.
  • इसके अलावा अपनी यात्रा के तरीके (Train, Bus, Flights) के आधार पर योजना चुनें.
  • प्लान चुनने के बाद उन सभी सदस्यों की डिटेल दर्ज करें, जिन्हें आप शामिल करना चाहते हैं.
  • सब्मिट करने से पहले जानकारियों को पढ़कर चेक कर लें और फिर पेमेंट कर बीमा खरीद सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

5 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

16 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

23 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

2 hours ago