देश

Bihar News: ICU में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था, नसबंदी के समय महिला की मौत, लोगों ने जमकर काटा बवाल

Bihar News: बिहार (Bihar) में स्वास्थ्य व्यवस्था के हालात बद से बदतर हैं. इतना बदतर है कि वेंटिलेटर (Ventilator) पर पड़ा हुआ है इस उम्मीद में कि कोई तो आएगा जो सबकुछ ठीक कर देगा. बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता अपना इलाज विदेश (Foreign) में या फिर अपने ही देश के दूसरे राज्यों (Other States) में जाकर करा लेते हैं, लेकिन बिहार की जनता को लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर छोड़ देते हैं. मजबूर लोग भी क्या कर सकते हैं, भगवान पर विश्वास करके उसी लचर व्यवस्था से इलाज कराने चले जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. गया जिले के बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराने गई एक महिला की मौत हो गई है. जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. परिजनों ने बेलागंज थाना में शिकायत की है कि मामले में दोषी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें, वंशीबिगहा (Vanshibigha) गांव के निवासी संजू मांझी की पत्नी सोनी देवी (Sony Devi), जिनकी उम्र मात्र 28 वर्ष थी, वो सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन कराने के लिए जाती हैं. ऑपरेशन हो भी जाता है, लेकिन ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही महिला की स्वास्थ्य स्थिति खराब होने लगती है, जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को एएनएमसीएच गया रेफर कर दिया. लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. गया ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. हद तो तब हो गई जब एंबुलेंस में मरीज के साथ गई दो नर्स एंबुलेंस को छोड़कर चली गईं. जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने मृत महिला को फिर से बेलागंज स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ गए. उधर मौत की खबर सुनते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे और जमकर हंगामा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago