AI की सहायता से बनाई गई फोटो
Madhya Pradesh News: कहते हैं न डर के आगे जीत है. अगर आपने हिम्मत कर ली तो आप किसी भी मुसीबत से निकल सकते हैं. शिवपुरी से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां 65 साल की बुजुर्ग महिला सुरजिया ने अपनी जान कुछ ऐसे बचाई जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला जंगल गई हुई थी. जंगली सियार ने उन्हें अकेला पाकर हमला किया, तो उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शेरनी की तरह उसका सामना किया. करीब आधे घंटे तक चली इस लड़ाई में सियार उन्हें काट-काटकर घायल किया लेकिन उन्होंने बहादुरी से अपनी जान बचा ली.
मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri Madhya Pradesh) जिले का है. 65 वर्षीय महिला सुरजिया बाई ने अपनी बहादुरी का उदाहरण पेश किया है. वह अपने काम से जंगल गई थी. एक जंगली सियार ने उन पर हमला किया, तो उन्होंने हार नहीं मानी और लगभग 30 मिनट तक सियार से संघर्ष किया. इस दौरान सियार ने उनके हाथों और पैरों पर कई बार काटा, लेकिन उन्होंने सियार के जबड़े पकड़े और अपनी साड़ी से उसके गले में फंदा डालकर उसे घोंट दिया. बहादुर महिला ने अपनी हिम्मत से एक जंगली जानवर को भी मात दे दी.
सुरजिया बाई को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके शरीर में 18 जगह पर सियार ने काट रखा था. वन विभाग ने घोषणा की है कि वह सुरजिया बाई के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा. सुरजिया बाई ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से सियार को मौत के घाट उतार दिया और अपनी जान बचाई. इस घटना ने पूरे इलाके में उनकी बहादुरी की चर्चा फैला दी है.
ये भी पढ़ें: राजशाही’ से ‘लड़खड़ाते लोकतंत्र’ तक: 200 साल में बार-बार नेपाल ने क्यों देखी क्रांति? EXPLAINER
खून बहने और थकान से सुरजिया बेहोश हो गईं थी. उनके परिवार को शोर सुनाई दिया तो वे दौड़े आए. उन्होंने सुरजिया को खून से लथपथ और बेहोश पाया. तुरंत उन्हें बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन दे दिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 महीने पहले महिला के देवर को सियार ने काटा था. उनकी रेबीज के कारण मौत हो गई थी.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…