विमेन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित करने के दौरान मंच पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
दिल्ली के लीला होटल में रविवार (23 अप्रैल, 2023) को आलेख फाउंडेशन की ओर से विमेन अचीवर्स अवॉर्ड का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने इन महिलाओं को सम्मानित किया.
अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाने वाली जिन महिलाओं को विमेन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, उनमें पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध, बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप, कौसर मुनीर, वर्तिका नंदा, लेखिका और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर संगीता गुप्ता और पैरा एथलीट निधि मिश्रा शामिल हैं.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने इस अवसर पर कहा, “पुरुष सत्तात्मक समाज महिलाओं के उदार व्यवहार का परिणाम है. ये दुनिया महिलाओं की है, जिसमें पुरुष ने घुसपैठ बनाकर अपनी सत्ता बना ली है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसा इसलिए कहता हूं कि क्योंकि जिसमें सृजन करने की ताकत होती है वही बड़ा होता है. ये बहस चलती रहती है कि महिला आगे है कि पुरुष आगे, मैं मानता हूं कि कोई किसी से आगे या पीछे नहीं है, बल्कि दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.”
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “ऐसी दुनिया हो जहां पुरुष और महिलाएं, दोनों ही एक-दूसरे के महत्व को समझें और दोनों ही एक-दूसरे को पूरी आजादी दें.” बता दें कि भारत एक्सप्रेस इस पुरस्कार समारोह का मीडिया पार्टनर है.
-भारत एक्सप्रेस
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…