Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विमेन अचीवर्स अवॉर्ड कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय, अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Women Achievers Awards: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने इस अवसर पर कहा, “पुरुष सत्तात्मक समाज महिलाओं के उदार व्यवहार का परिणाम है.”

विमेन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित करने के दौरान मंच पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

दिल्ली के लीला होटल में रविवार (23 अप्रैल, 2023) को आलेख फाउंडेशन की ओर से विमेन अचीवर्स अवॉर्ड का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने इन महिलाओं को सम्मानित किया.

अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाने वाली जिन महिलाओं को विमेन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, उनमें पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध, बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप, कौसर मुनीर, वर्तिका नंदा, लेखिका और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर संगीता गुप्ता और पैरा एथलीट निधि मिश्रा शामिल हैं.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने इस अवसर पर कहा, “पुरुष सत्तात्मक समाज महिलाओं के उदार व्यवहार का परिणाम है. ये दुनिया महिलाओं की है, जिसमें पुरुष ने घुसपैठ बनाकर अपनी सत्ता बना ली है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसा इसलिए कहता हूं कि क्योंकि जिसमें सृजन करने की ताकत होती है वही बड़ा होता है. ये बहस चलती रहती है कि महिला आगे है कि पुरुष आगे, मैं मानता हूं कि कोई किसी से आगे या पीछे नहीं है, बल्कि दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.”

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “ऐसी दुनिया हो जहां पुरुष और महिलाएं, दोनों ही एक-दूसरे के महत्व को समझें और दोनों ही एक-दूसरे को पूरी आजादी दें.” बता दें कि भारत एक्सप्रेस इस पुरस्कार समारोह का मीडिया पार्टनर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest