देश

Wrestlers Protest: “ये तानाशाही है…पहलवानों के धरने को कमजोर करना चाहती है सरकार”, बोले नजरबंद सपा विधायक अतुल प्रधान

Wrestlers Protest: दिल्ली जंतर-मंतर पर महीने भर से धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरने की पश्चिमी यूपी के कई किसान नेताओं ने तैयारी कर ली है. इसी दौरान देर रात भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ ही सपा विधायक अतुल प्रधान को भी नजरबंद कर लिया गया है. मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को उनके घर पर ही नजरबंद किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, अतुल प्रधान दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे. इसकी सूचना मिलने के बाद शास्त्रीनगर में पुलिस द्वारा उनको घर पर ही नजरबंद कर लिया गया है. पुलिस और क्यूआरटी ने उनके घर पर डेरा डाल दिया है. घर के बाहर और भीतर पुलिस फोर्स तैनात है. सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ सपा विधायक अतुल प्रधान के घर मौजूद हैं. बता दें कि जंतर-मंतर पर पहलवान भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Wrestler Protest: “बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप, तुरंत गिरफ्तारी हो, वह मां-बेटियों के लिए बकवास करता है”, पहलवानों के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव

इसी दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है, “डबल इंजन सरकार की तानाशाही है. जंतर-मंतर पर जाने से हमें रोका जा रहा है, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है. मेरे घर पर पुलिस लगाने की भर्त्सना करता हूं. सरकार दिल्ली के धरने को कमजोर करना चाहती है.” वहीं खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर भाकियू की महापंचायत को लेकर मेरठ में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस सभी वाहनों की लगातार वीडियोग्राफी कर रही है. पूरे इलाके नें नजर रखने के लिए कई प्वाइंट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है. साथ ही क्यूआरटी भी लगाई गई है. परतापुर, कंकरखेड़ा, मोहिद्दीनपुर, काशी टोल पर भी भारी संख्या में फोर्स तैनात है.

भाकियू की रोकी गई दो गाड़ियां

खबर सामने आ रही है कि भाकियू के दिल्ली कूच को लेकर टोल प्लाजा पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात है. भाकियू की दो गाड़ियां आईं तो पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि राकेश टिकैत की गाड़ी दिल्ली के लिए निकल गई है. वहीं मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए दौराला सिवाया टोल प्लाजा पर दौराला थाना पुलिस के साथ ही आरआरएफ पुलिस बल तैनात किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

11 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

15 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

28 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

32 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

57 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago