देश

UP News: चेयरमैन का चुनाव हारने के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने लगाया आरोप, कहा- BJP सांसद के नाम पर 40 लाख लिए गए

प्रकाश सिंह

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर नगर पालिका खैर के पराजित हुए भाजपा चैयरमेन प्रत्याशी ने अलीगढ़ में भाजपा के लोकसभा सांसद व क्षेत्रीय मंत्री पर टिकट दिलवाने के नाम पर 40 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है. इस मामले में दोनों की बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें चेयरमैन प्रत्याशी सांसद से भद्दी-भद्दी गालियां देकर बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं अपने बच्चों की कसम खा कर कह रहा हूं कि आपके नाम पर 40 लाख रुपए लिए गए हैं. प्रत्याशी ने इंस्पेक्टर, दारोगा और कई सिपाही पर भी रुपए लेने का आरोप लगाया है. इस पर सांसद ने कहा है कि, जिन लोगों ने पैसे लिए हैं, उनको मेरे सामने लेकर आओ.

बता दें कि 4 और 11 मई को यूपी में निकाय चुनाव को लेकर वोट डाले गए थे और 13 मई को चुनाव परिणाम भी आ गया था. इस चुनाव में भाजपा ने प्रदेश भर में अभूतपूर्व जीत हासिल की है. भाजपा ने प्रदेश के मेयर की सभी 17 सीटों पर जीत भी दर्ज की. इसी बीच भाजपा के पुराने कार्यकर्ता के इस आरोप ने राजनीतिक गलियारों में बीजेपी की किरकिरी कर दी है. अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम और खैर नगर पालिका पंचायत से पराजित हुए भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम की बातचीत का ओडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- New Parliament Building: जानिए क्या है संसद भवन के अंदर स्थापित सेंगोल की कहानी, जिसके सामने दंडवत हुए पीएम मोदी

इस ऑडियो में हारे हुए भाजपा प्रत्याशी सांसद के समर्थकों पर हराने का आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके समर्थकों ने आप पार्टी का समर्थन किया और उनके नाम पर 40 लाख रुपए ले लिए गए हैं. इस पर सांसद कह रहे हैं कि हमें तो कोई पैसा नहीं मिला. सांसद ने ये भी कहा कि, मेरे सामने उन लोगों को लाओ, जिन्होने पैसे लिए हैं. वहीं पुरुषोत्तम गर्ग ने खैर सीओ पर 25 लाख, इंस्पेक्टर पर 20 लाख, दारोगा पर एक लाख और कांस्टेबल पर 5-5 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है. हारे हुए भाजपा प्रत्याशी ने रुपए लेने वालों के साथ मारपीट कर वसूली करने की बात कही है. साथ ही गाली-गलौज भी की.

1995 में जीती थी चेयरमैन की सीट

बता दें कि खैर सीट से चेयरमैन की सीट हारने वाले पुरुषोत्तम गर्ग 1995 में चेय़रमैन रह चुके हैं. इसके बाद उन्होंने पत्नी को चुनाव लड़वाया था, लेकिन वह हार गई थीं. अबकी चुनाव में उनको टिकट मिला लेकिन वह जीत नहीं सके. बता दें कि खैर सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय शर्मा की जीत दर्ज हुई है और दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति शर्मा रही हैं. जबकि पुरुषोत्तम गर्ग तीसरे नम्बर पर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

6 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

6 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

15 minutes ago

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

24 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

26 minutes ago