देश

बृजभूषण सिंह पर दो FIR, पहलवान बोले- कुश्ती को राजनीति से दूर रखा जाए, समर्थन में प्रियंका गांधी भी पहुंचीं जंतर मंतर

Wrestlers Protest: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार हो गई. जिसके बाद कल 28 अप्रैल को यौन उत्पीड़न के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई. जिसमें से एक नाबालिग पहलवान की शिकायत भी शामिल है. इसी शिकायत के आधार पर WFI के अध्यक्ष पर पॉक्सो एक्ट लगाया गया है. वहीं FIR दर्ज होने के बाद पहलवान इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहलवानों के धरने पर समर्थन देने जंतर मंतर पहुंची. उनके साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी धरना स्थल पर पहुंचे हैं.

अभी कागजों पर लड़ाई की शुरुआत

एफआईआर दर्ज होने के बाद पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा कि ये अच्छा है कि एफआईआर दर्ज हुई, वहीं उन्होंने मौजूदा घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा है कि, एफआईआर से हमें क्या मिलेगा? क्या एफआईआर से हमें न्याय मिलेगा. इस मामले में पहले दिन ही दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी चाहिए थी. हमारी लड़ाई कागजों पर अभी शुरू हुई है. वहीं उन्होंने इस मामले में लीगल टीम और कोच की सलाह की भी बात कही. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि कुश्ती को राजनीति से दूर रखा जाए. वहीं उन्होंने महिला पहलवानों सुरक्षित भविष्य की सुनिश्चितता की भी बात कही.

इसे भी पढ़ें: Weather Update: देश के15 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-यूपी में मौसम रहेगा सुहावना, जानें अपने शहर का हाल

पुलिस कर रही बुरा बर्ताव

WFI प्रमुख ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने पर पहलवान बजरंग पुनिया का कहना है कि दिल्ली पुलिस प्रशासन यहां पर पानी नहीं लाने दे रही है, खाना नहीं लाने दे रही है और उन्होंने यहां का बिजली काट दिया है. हमने कुछ सामान मंगाया था लेकिन वो उसे यहां पर लाने नहीं दे रहे हैं और सामान लाने वाले को बाहर ही मार के भागा दे रहे हैं. कोई भी सामान अंदर नहीं लाने दे रहे हैं. ऐसा बर्ताव पुलिस हमारे साथ कर रही है. वो कह रहे हैं कि आपको धरना करना है तो सड़क पर सो जाए. इनके ऊपर आज ऐसा कौन-सा दबाव आ गया है, आज से पहले इतनी दिक्कत नहीं थी, सुप्रीम कोर्ट के दबाव से ही ये हुआ है. WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कल शुक्रवार (28 अप्रैल) को दिल्ली पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर ली. कनाट प्लेस थाने में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई है.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago