होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Irrfan Khan Death Anniversary: इरफान खान बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक थे. देश ही नहीं विदेशी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया था. हालांकि साल 2020 में इस हरफनमौला अभिनेता ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आज इरफ़ान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग से सजी फिल्मों ने उन्हें हमारे दिलों में जिंदा रखा है. इरफान की कई बेहतरीन फिल्में ओटीटी के नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर उपलब्ध हैं.
शेक्सपियर के ‘मैकबेथ’ पर आधारित फिल्म ‘मकबूल’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था. इस फिल्म में न सिर्फ इरफान खान की दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी बल्कि वह इससे काफी मशहूर भी हुए थे. फिल्म में मकबूल की कहानी दिखाई गई है जो एक ताकतवर गैंगस्टर का गुर्गा है. समय के साथ, उसे अपने बॉस की मालकिन से प्यार हो जाता है जो उसे अपने बॉस को मारने और उसकी जगह लेने के लिए उकसाती है. इरफान की शानदार अदाकारी से सजी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.
तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ ने 2012 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. फिल्म में इरफान खान एथलीट से डकैत की असली कहानी बताते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे देश के लिए कई गोल्ड मेडल जीतने वाला एथलीट डकैत बन जाता है. फिल्म में इरफान खान पान सिंह तोमर की भूमिका में हैं, जिनकी मां की हत्या कर दी जाती है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, इसलिए वह खुद बंदूक उठा लेते हैं. ये एक ऐसी कमाल की फिल्म है जो आपको सीट से उठने नहीं देती. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Jiah Khan Suicide Case: जिया खान आत्महत्या मामले में अभिनेता सूरज पंचोली बरी, CBI की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला
इरफान खान स्टारर फिल्म ‘द लंच बॉक्स’ भी एक बेहतरीन फिल्म थी. यह एक प्रेम कहानी है जो मुंबई की मशहूर टिफिन सर्विस से शुरू होती है. फिल्म में निम्रत कौर ने इस हाउस वाइफ का रोल प्ले किया है. जो अपने पति के लिए लंच बॉक्स बनाने का फैसला करती है. कहानी में नया मोड़ तब आता है जब उसका लंचबॉक्स साजन यानी इरफान खान के पास पहुंचा दिया जाता है. इस लंच बॉक्स में निमरत यानी इला भी नोट रखती हैं. इस नोट के जरिए साजन और ईला के बीच प्यार की शुरुआत होती है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…