देश

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह पर दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR, पहलवानों ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

Wrestlers Protest: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसके बाद दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार हो गई. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी है. बीते कई दिनों से बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर अन्य पहलवानों के साथ विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने मामले को लेकर कहा कि आज शाम तक दिल्ली पुलिस पहलवानों की शिकायत पर FIR दर्ज कर लेगी.

पहलवानों के सुरक्षा की मांग

कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला पहलवानों की सुरक्षा की भी मांग की है. कपिल सिब्बल पहलवानों की तरफ से मामले की पैरवी कर रहे थे. इस बीच कपिल सिब्बल ने एक सीलबंद कवर सुप्रीम कोर्ट में पेश किया और उन्होंने इस बात की मांग की वो एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करे. इस दौरान सिब्बल ने इस बात का भी जिक्र किया कि मामले में मुख्य आरोपी पर हत्या के मामले सहित कुल मिलाकर 40 केस दर्ज हैं और ऐसे में याचिका देने वालों की सुरक्षा को लेकर वे चिंतित हैं.

कपिल सिब्बल ने मामले की जांच के लिए STF के गठन का भी अनुरोध कोर्ट से किया. इसपर एसजी ने कहा कि यह दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर छोड़ देना चाहिए. इसके बाद सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की निगरानी में जांच होने की बात कही. जिसपर तुषार मेहता ने उनकी इस मांग को अधिक बताया.

इसे भी पढें: “Atiq-Ashraf की एंबुलेंस को सीधे अस्पताल के अंदर क्यों नहीं लाया गया”, सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल, असद एनकाउंटर पर भी मांगी रिपोर्ट

मामले में सीजेआई ने कही यह बड़ी बात

दोनों तरफ के वकीलों की बात सुनने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, “सॉलिसीटर जनरल हम आपका वक्तव्य रिकॉर्ड कर लेते हैं. 1 हफ्ते बाद हमें आगे की जानकारी दी जाए.” इसके अलावा चीफ जस्टिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करने की बात कही है. जांच के लिए STF बनाने हम अभी पर कुछ नहीं कह रहे हैं. वहीं पहलवानों की सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि नाबालिग खिलाड़ी पर खतरे की समीक्षा कर पुलिस कमिश्नर उसे सुरक्षा दें. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बाकी खिलाड़ियों की सुरक्षा की भी समीक्षा हो. एक हफ्ते बाद अगले शुक्रवार को मामला दोबारा सुनवाई के लिए लगाया जाएगा. वहीं तुषार मेहता ने कहा कि यह ठीक नहीं है कि हर मामले में सीधे कोर्ट की या पूर्व जज की निगरानी की मांग की जाती है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि शायद खुद खिलाड़ी भी नहीं जानते कि उनके नाम पर कुछ और भी चल रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

38 seconds ago

1942 का जनविद्रोह: जब आम जनता, किसानों और आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…

3 minutes ago

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

28 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

40 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

1 hour ago