देश

WFI Controversy: पिस्टल-राइफल जैसे 5 हथियार, लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों के मालिक हैं कुश्ती महासंघ के मुखिया बृजभूषण शरण सिंह

WFI Controversy: भारतीय कुश्ती संघ के मुखिया बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के मामले में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट जैसे रेसलरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 6 बार लोकसभा सांसद करोड़ों की संपत्ति के मालिक बृजभूषण शरण सिंह पहले भी विवादों में रह चुके हैं.

बृजभूषण शरण सिंह हथियारों और गाड़ियों के शौकीन हैं. इसके अलावा उनके पास करोड़ों की चल और अचल संपत्ति भी है. आइए देखते हैं 11 सालों से कुश्ती संघ WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पास कितनी संपत्ति है.

सांसद और उनकी पत्नी के पास करोंड़ों की संपत्ति

साल 2019 में दाखिल चुनावी हलफनामे के अनुसार सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पास 9,89,05,402 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है. इसके अलावा गाड़ियों के शौकीन बृजभूषण शरण सिंह के पास कई महंगी कारें भी हैं. इनमें Endeavor और महिंद्रा स्कार्पियो जैसी गाड़ियां शामिल है.

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के अलावा उनकी पत्नी के पास 63,444,541 की संपत्ति है. इसमें से 1,57,96,317 रुपये की चल संपत्ति है. दो लग्जरी कार बृजभूषण सिंह के पास तो दो गाड़िया उनकी पत्नी के नाम पर हैं. उनकी पत्नी के पास टोयोटा और फॉर्च्यूनर कार है.

कुश्ती संघ के मुखिया के पास इतना सोना और हथियार

चुनावी हलफनामे के अनुसार कीमती धातुओं में उनके पास 50 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना है. कार के अलावा बृजभूषण सिंह को हथियारों का भी शौक है. जानकारी के मुताबिक, उनके पास एक-दो नहीं बल्कि पांच हथियार हैं. इनमें से कुछ हथियार उनके नाम पर तो कुछ उनकी पत्नी के नाम पर हैं. बृजभूषण सिंह के नाम पर 1 पिस्टल, 1 रैपिटर, 1 राइफल  है. जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 1 राइफल और 1 रैपिटर है.

इसे भी पढ़ें: G-20 Meet में आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर स्थापित की जाएगी भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा

इतनी जमीन के मालिक हैं बृजभूषण सिंह

सांसद बृजभूषण सिंह के पास करीब 1 करोड़ की कृषि योग्य जमीन है. इसके अलावा उनके पास 2 करोड़ रुपये का नॉन एग्रीकल्चर लैंड भी है. अन्य संपत्ति में उनके नाम पर 25 लाख का कॉर्मिशियल बिल्डिंग है तो 2 करोड़ की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज भी हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

21 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

24 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

38 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

38 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

1 hour ago