देश

ब्रिटिश संसद में पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने वाली कश्मीर की याना मीर ने देखा था आतंक का घिनौना चेहरा, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम तक

Bharat Express Senior Anchor Yana Mir: भारत एक्सप्रेस की सीनियर एंकर और कश्मीर की पत्रकार याना मीर कल से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. वजह पूरी दुनिया के लिए बेहद ही अहम है. याना मीर ने पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा को सारी दुनिया के सामने बेनकाब किया है. कश्मीरी पत्रकार याना मीर की तुलना जब पाकिस्तानी एक्टिविस्ट मालाल यूसुफजई से की गई तो उन्होंने न सिर्फ इसे सिरे से खारिज कर दिया बल्कि यह साफ तौर पर कहा-” मैं मलाला नहीं हूं, अपने देश में सुरक्षित हूं”.

पाकिस्तान के असली चेहरे को किया बेनकाब

भारत एक्सप्रेस चैनल की वरिष्ठ पत्रकार और एक्टिविस्ट याना मीर को ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था. वहीं उन्हें जम्मू कश्मीर में विविधता को बढ़ने के लिए सराहनीय प्रयास के लिए डायवर्सिटी एंबेसडर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया. ब्रिटिश संसद में पाकिस्तान के असली चेहरे को बेनकाब करने वाली याना मीर देखते ही देखते मीडिया की सुर्खियां बन गईं. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि याना मीर हैं कौन?

आतंकवादियों ने चाचा की कर दी थी हत्या

याना मीर का जन्म 12 अप्रैल को कश्मीर के अनंतनाग में हुआ था. कश्मीर की वादियों में पली बढ़ी याना मीर के दादा जम्मू-कश्मीर पुलिस में नौकरी करते थे. वहीं उनके चाचा गांव के सरपंच थे. जिनकी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. बात करें याना की शुरुआती शिक्षा की तो वह कश्मीर में ही हुई. वहीं उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी और फिर मुंबई का रूख कर लिया.

वर्तमान में याना मीर एक सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार हैं. वहीं उनके नाम एक और उपलब्धि है और वह यह है कि वह पहली महिला कश्मीरी यूट्यूब व्लॉगर हैं, जो कि राजनीति पर रिपोर्ट करती हैं. वही पत्रकारिता में अपना करियर बनाने से पहले याना मीर एक विदेशी एयरलाइंस में एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस की सीनियर एंकर याना मीर ने यूके की पार्लियामेंट में पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा- “मैं अपने देश में सुरक्षित हूं”

घाटी के लिए किए हैं ये काम

याना मीर वर्तमान में कश्मीर की घाटी के युवा और महिला सशक्तिकरण संगठन, ऑल जेके यूथ सोसाइटी की उपाध्यक्ष भी हैं. वहीं कश्मीर के युवाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने के लिए याना मीर ने कश्मीर का पहला फैशन शो भी आयोजित किया था. कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में पर्सनल हाइजीन पर भी याना मीर काम करती हैं. यहां तक कि वह ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त में सैनिटरी पैड भी बांटती हैं. बतौर पत्रकार याना मीर विभिन्न टीवी चैनलों और न्यूज डिबेट में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए आवाज भी उठाती हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

13 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

32 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago